Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वैष्णवी पर हाथ उठाएगा पार्थ, पोल खुलते ही पोते को करारा तमाचा जड़ेगी तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 24 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दिखाया जाएगा कि पार्थ वैष्णवी पर हाथ उठाएगा। वहीं तुलसी उसे रंगे हाथों पकड़कर उसे करारा तमाचा जड़ेगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 24 2026, 08:23 IST
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए ये महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए ये महाट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 24 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आ रहे दिलचस्प मोड़ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग को उत्साहित कर दिया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिसने फैंस को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। सीरियल में बीते दिन आए एपिसोड में दिखाया गया कि पार्थ वैष्णवी पर हाथ उठाता है। लेकिन तुलसी उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है। हालांकि शो में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।

वैष्णवी के साथ बदतमीजी करेगा पार्थImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

वैष्णवी के साथ बदतमीजी करेगा पार्थ

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में देखने को मिलेगा कि पार्थ वैष्णवी के साथ बदतमीजी करेगा। वो बोलेगा कि तूने अपनी औकात देखी है। तेरी औकात मेरी असिस्टेंट बनने की नहीं है, लेकिन यहां तू विरानी परिवार की बहू बन चुकी है। वैष्णवी बोलेगी कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि तुम ऐसा करोगे। वहीं पार्थ जवाब देगा कि सपने में तो तूने यहां की बहू बनने का भी नहीं सोचा होगा, लेकिन बनी ना।​

फूट-फूटकर रोएगी वैष्णवीImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

फूट-फूटकर रोएगी वैष्णवी

​पार्थ वैष्णवी को बेड से भी धक्का दे देगा, जिससे वैष्णवी गिर जाएगी। वो पार्थ की हरकतों पर आंसू बहाएगी। वहीं जैसे ही तुलसी पार्थ और वैष्णवी के कमरे के बाहर से गुजरेगी, उसे वैष्णवी की आवाज सुनाई देगी। उसे रोता हुआ सुनकर तुलसी घबरा जाएगी।​

वैष्णवी के चेहरे पर निशान देखेगी तुलसीImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

वैष्णवी के चेहरे पर निशान देखेगी तुलसी

​तुलसी अगली सुबह किचन में वैष्णवी के चेहरे पर निशान देख लेगी। वो डॉक्टर को वैष्णवी के चेहरे का निशान दिखाएगी। वैष्णवी बहाना बनाएगी कि ये निशान मेकअप के कारण हैं। लेकिन डॉक्टर तुलसी से कहेगी कि ऐसा लगता है कि किसी ने उनका चेहरा जोर से पकड़ा है या फिर मारने की कोशिश की है, ये उसी का निशान है। तुलसी इस चीज पर वैष्णवी से सवाल करेगी।​

वैष्णवी पर हाथ उठाएगा पार्थImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

वैष्णवी पर हाथ उठाएगा पार्थ

​वैष्णवी तुलसी के पूछने पर बता देगी कि पार्थ बा की पुश्तैनी हवेली बेचने की कोशिश में है। पार्थ अपने घर पर बहाने से डीलर बुलाएगा। ज्वैलरी स्टोर से वो वैष्णवी को साथ ले आएगा। लेकिन कोई डीलर को घर आने से मना कर देगा। इसपर पार्थ को लगेगा कि वैष्णवी ने ये सब किया है। वो वैष्णवी संग बदतमीजी पर उतर आएगा। वहीं जैसे ही वैष्णवी कहेगी कि तुम्हें ये हवेली नहीं बेचनी चाहिए, पार्थ उसपर हाथ उठा देगा।​

पार्थ को रंगे हाथों पकड़ेगी तुलसीImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

पार्थ को रंगे हाथों पकड़ेगी तुलसी

​तुलसी वक्त पर आकर पार्थ का हाथ पकड़ लेगी और उसका असली रूप देखेगी। तुलसी पार्थ पर चिल्लाएगी कि तुझे पत्नी पर हाथ उठाने और हवेली को गैर कानूनी तरीके से बेचने के लिए जेल जाना चाहिए। तुलसी पार्थ से सवाल करेगी, जिसपर पार्थ सच उगल देगा कि वो हवेली मेरे नाम पर थी, लेकिन मजबूरी में मुझे वो आपको देनी पड़ी। मैं देव और बाकी लोगों की तरह आप सबके सामने हाथ नहीं फैला सकता हूं।​

पार्थ को करारा तमाचा जड़ेगी तुलसीImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

पार्थ को करारा तमाचा जड़ेगी तुलसी

​पार्थ तुलसी के सामने कहेगा कि भाड़ में गई आपकी भावनाएं और भाड़ में गई वो बुढ़िया। इसपर तुलसी भड़क जाएगी और पार्थ को करारा तमाचा जड़ेगी। लेकिन ये सब करण, नंदिनी और बाकी लोग देख लेंगे। नंदिनी तुलसी से कहेगी कि आपको हो क्या गया है, आप पार्थ के पीछे पड़ चुकी हैं। आपने इसपर हाथ उठाया। तुलसी नंदिनी को बताएगी कि पार्थ ने वैष्णवी पर हाथ उठाया। लेकिन पार्थ नंदिनी और करण के सामने तुलसी को झूठा बना देगा।​

करण-नंदिनी के साथ होगी तुलसी की बहसImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

करण-नंदिनी के साथ होगी तुलसी की बहस

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आगे देखने को मिलेगा कि तुलसी करण से कहेगी कि नंदिनी को शांत कराए। लेकिन करण बोल पड़ेगा कि मां मैं हर बार नंदिनी को ही शांत कराता हूं, लेकिन आप क्या कर रही हैं। तुलसी करण और नंदिनी से कहेगी कि तुम लोग वैष्णवी के चेहरे पर निशान देखो। लेकिन नंदिनी बोलेगी कि पार्थ ऐसा नहीं कर सकता है। इसे मैंने और करण ने पाला है। नंदिनी तुलसी से कहेगी कि आप हमारी परवरिश पर सवाल कर रही हैं, एक काम कीजिए, हम दोनों को भी थप्पड़ मार दीजिए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कहानी आगे क्या मोड़ लेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!