2026 में बवाल करने के लिए तैयार हैं ये रियलिटी शोज, दर्शक भी पलकें बिछाए कर रहे हैं इंतजार

Reality Shows Going To Start In 2026: टीवी और ओटीटी पर 2026 में कई रियलिटी शोज धूम मचाने वाले हैं। इस लिस्ट में 'खतरों के खिलाड़ी 15' से लेकर 'लॉकअप 2' तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 19 2026, 12:03 IST
टीवी और ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं ये रियलिटी शोज01 / 08

टीवी और ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं ये रियलिटी शोज

Reality Shows Going To Start In 2026: टीवी और ओटीटी की दुनिया में हमेशा कोई न कोई नया प्रोजेक्ट आता ही रहता है। वहीं अब टीवी और ओटीटी पर 2026 में कई रियलिटी शोज धूम मचाने वाले हैं। इन रियलिटी शोज के लिए दर्शक भी बेसब्री से पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में 'खतरों के खिलाड़ी 15' से लेकर 'लॉकअप 2' तक का नाम शामिल है। जहां कोई शो महीनों चलने वाला है तो कोई कुछ हफ्तों में ही समाप्त हो जाएगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन रियलिटी शोज पर-

खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15)Image Credit : Instagram02 / 08

खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15)

​कलर्स पर जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' की एंट्री होने वाली है। शो की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में हो रही है, जिसमें कई टीवी स्टार्स ने हाथ आजमाया है। खबरों की मानें तो जुलाई तक ये शो टीवी पर दस्तक देने वाला है।​

'लॉकअप सीजन 2' (Lock Upp 2)Image Credit : Instagram03 / 08

'लॉकअप सीजन 2' (Lock Upp 2)

​ओटीटी की दुनिया में 'लॉकअप 2' धूम मचाने के लिए तैयार है। सालों के इंतजार के बाद एकता कपूर 'लॉकअप' का दूसरा सीजन लेकर आ रही हैं। 27 जून से ये शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।​

'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' (India Ke Top 1 Percent)Image Credit : Instagram04 / 08

'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' (India Ke Top 1 Percent)

​स्टार प्लस पर 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' नाम का रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है, जहां कंटेस्टेंट्स अपने दिमाग की ताकत का इस्तेमाल करते नजर आएंगे। इस शो को अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं।​

'द अलायंस इंडिया' (The Alliance India)Image Credit : Instagram05 / 08

'द अलायंस इंडिया' (The Alliance India)

​अमेजन प्राइम पर 'द अलायंस इंडिया' की शुरुआत होने वाली है। इस रियलिटी शो को कुणाल खेमू होस्ट करते दिखाई देंगे। इस शो के लिए अभी तक जैद दरबार, कुशाल टंडन, नीति टेलर और अरबाज पटेल जैसे स्टार्स का नाम शामिल हो चुका है। ये शो 26 जून से शुरू होगा और 6 सप्ताह तक चलेगा।​

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' (The Traitors India 2)Image Credit : Instagram06 / 08

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' (The Traitors India 2)

​'द ट्रेटर्स इंडिया' के पहले सीजन ने लोगों का खूब दिल जीता था। उस शो में उर्फी जावेद ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब करण जौहर 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। ये शो अक्टूबर, 2026 में अमेजन प्राइम पर रिलीज होगा।​

कौन बनेगा करोड़पति 18 (Kaun Banega Crorepati 18)Image Credit : Instagram07 / 08

कौन बनेगा करोड़पति 18 (Kaun Banega Crorepati 18)

​अमिताभ बच्चन के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' का रजिस्ट्रेशन मार्च में ही शुरू हो गया था। वहीं अब ये शो अगस्त 2026 तक टीवी पर धूम मचा सकता है।​

'बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20)Image Credit : Instagram08 / 08

'बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20)

​'बिग बॉस' का हर सीजन टीवी पर खूब धाक जमाता है। तीन महीने तक ये शो लोगों को बखूबी खुद से बांधकर रखता है। वहीं इस साल सलमान खान का ये शो सितंबर में टीवी पर दस्तक दे सकता है। अभी तक 'बिग बॉस 20' के लिए सैंटी शर्मा, तरुण राज अरोड़ा और कुशाल तंवर जैसे स्टार्स का नाम सामने आ चुका है।​

End of Photo Gallery