फिल्म इंडस्ट्री में फिट दिखना बहुत जरूरी है। चाहे हीरो हो या हीरोइन अगर आप फिट नहीं हैं तो वह कैमरे पर अच्छी नजर नहीं आएंगी। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिटनेस के नाम की माल दिन रात जपती रहती हैं। ये एक्ट्रेस खाने खाए बिना दो दिन रह सकती हैं लेकिन जिम जाए बिना नहीं रह सकती। चौथे वाली तो फिटनेस के पीछे पागल है।
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी जीरो-फिगर के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस की फिटनेस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह दिन में दो बार तो वर्कआउट करती ही होगी। ( Disha Patani Instagram)
दीपिका पादुकोण अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है। जिस तरह से वह काम के बीच वर्कआउट के लिए समय निकालती है उसकी सभी तारीफ करते हैं। दीपिका कभी भी अपनी फिटनेस से समझौता नहीं करती। ( Deepika Padukone Instagram)
योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी के बारे में तो हर कोई जानता है। शिल्पा शेट्टी योगा से प्यार करती है। वह फिटनेस की दीवानी है यह कहना गलत नहीं होगा। शिल्पा शेट्टी इस उम्र में भी इतनी एक्टिव है कि हर उम्र के लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं।
बेहद कम लोग जानते हैं कि कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फिटनेस फ्रीक गर्ल है। वह जिम के पीछे दीवानी है। कई स्टार्स अपने इंटरव्यू में कैटरीना कैफ के बारे में बता चुके हैं कि वह जिम के बिना नहीं रह सकती।
मलाइका अरोड़ा को अक्सर आप जिम में जाते हुए देखते होंगे। जिम के साथ-साथ मलाइका योग भी करती है। 51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा जिस तरह से अपनी सेहत का ध्यान रखती है इससे हर किसी को सीखना चाहिए।
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन आलिया भट्ट किसी से कम नहीं है। आलिया जब मां बनी थी उसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस से सारा गेम बदल दिया। वह वजन घटाकर ऐसे लौटी की सबकी आंखें फटी रह गई थी।