Suspense Thriller Movie: बॉलीवुड में हर जोनर की फिल्म बनती है, जिसमें रोमांस से लेकर एंटरटेनमेंट शामिल है और आज के समय में दर्शकों के बीच मर्डर मिस्ट्री या सस्पेंस थ्रिलर फेरवेट बना हुआ है. इस जोनर पर ढेर सारी फिल्में आ रही हैं, जिन्हें ओटीटी पर भारी संख्या में देखा जा रहा है. आज हम आपको ओटीटी पर फ्री में मौजूद एक ऐसी बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें रोमांस के साथ साथ खूनी खेल है. इस फिल्म में एक ऐसा सनकी बॉयफ्रेंड दिखाया गया है, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.
हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म फ्रेडी की. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया था. फिल्म में कार्तिक डॉक्टर से एक सनकी बॉयफ्रेंड और फिर कातिल बन जाते हैं और आखिर में उनका सच तक सामने नहीं आता.
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है और फिल्म का लेखन परवेज शेख है. कार्तिक की ये फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे पहले एक लड़की अच्छे खासे डॉक्टर को अपने प्यार में फंसाकर अपना काम निकलवाती है लेकिन जब उस डॉक्टर को सच्चाई पता चलती है तो वह उस लड़की को ही मार देता है.
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ आलिया फर्नीचरवाला नजर आई थीं और उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई. फिल्म में आलिया उसी लड़की का किरदार निभाती हैं, जो डॉक्टर को पहले अपने प्यार में फंसाती है और फिर उससे अपने ही पति को मरवा देती है. कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट है.
इस फिल्म की कहानी के मुताबिक, आलिया ईरानी का किरदार में होती है और वह कार्तिक यानी डॉक्टर फ्रेडी गिनवाला को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लेती है. वह उसके सामने अपने पति को घटिया आदमी के रूप में दिखाती है, जो उसे मारता और पीटता है. इसी वजह से वह फ्रेडी के हाथों अपने पति को मरवाने का प्लान बनवाती है.
फिल्म में फ्रेडी ईरानी के पति को मार भी देता है और फिर ईरानी का असली खेल शुरू होता है. ईरानी अपने असली बॉयफ्रेंड को लेकर आती है और डॉक्टर को भगा देती है, लेकिन यहां पर कार्तिक के कैरेक्टर को साइको दिखाया गया है, जो ईरानी से बदला लेने के लिए हर हद पार करने के लिए तैयार होता है.
इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा, जिसमें आपको देखने के लिए मिलेगा कि कार्तिक फिल्म में अपनी धोखेबाज गर्लफ्रेड और उसके असली बॉयफ्रेंड दोनों को मार देता है और उसकी बॉडी को गाड़कर फिर से अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट आता है. ये फिल्म आपको जियो हॉटस्टार पर फ्री में देखने के लिए मिल जाएगी.