Bollywood Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई सितारे आज यानी 11 जून को पैपराजी के कैमरों में कैद हुए। इस दौरान कई स्टार्स ने अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा। आमिर खान अपनी होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं और फैंस को उनका अंदाज काफी पसंद आया। इसके अलावा वेलकम टू द जंगल की पूरी टीम भी साथ नजर आई। स्टार्स की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और कृति सेनन आज साथ में नजर आईं। इस दौरान रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली।
फिल्म वेलकम टू द जंगल का आज धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पूरी टीम एक साथ नजर आईं। अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आज अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आईं। डिंपल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।
एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपने नए लुक में नजर आईं। इस दौरान करीना कपूर बेहद हसीन लगीं। करीना कपूर के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
एक्टर आमिर खान आज अपनी होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। इस दौरान गौरी स्प्रैट और आमिर खान एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे।
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज धांसू लुक में नजर आईं। करिश्मा कपूर अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा कपूर इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।