Janhvi Kapoor Upcoming movies: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर को फैंस समेत बॉलीवुड स्टार्स विश कर रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। जाह्नवी कपूर की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है, जिन्हें देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इस लिस्ट में पेड्डी से लेकर देवरा 2 तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी के लिए सभी लोग बेकरार रहते हैं। इस मूवी में एक्ट्रेस राम चरण के साथ नजर आने वाली है। फिल्म से जाह्नवी का लुक खूब वायरल हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर फिल्म देवरा 2 में नजर आने वाली हैं। इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बता दें कि देवरा को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।
इस लिस्ट में फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2 का नाम शामिल है। बता दें कि फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा था। अब ऐसी खबरें है कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2 में जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म AA22 X A6 फीमेल लीड की भूमिका दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। इसके अलावा, जाह्नवी कपूर को भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल मिला है, हालांकि उनके किरदार के बारे में अभी कोई डिटेल्स नहीं बताई गई हैं।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म लग जा गले पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं।