Bollywood stars have tragically lost children: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारों ने अपने जीवन में सबसे बड़ा दुख झेला है। इस लिस्ट में गोविंदा का नाम सबसे ऊपर है। वहीं बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बड़े बेटे आयुष सुमन की मौत हो गई थी। यह दुख आज भी उन्हें अंदर से तोड़ता है। ये दुख इतने गहरे हैं कि कई बार ये सितारे खुद को संभाल नहीं पाते। बच्चे खोने का दर्द हर माता-पिता के लिए सबसे बड़ा होता है, चाहे वो आम इंसान हो या स्टार। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले ने अपने जीवन में बहुत बड़ा दुख झेला है। साल 1970 के दशक में उन्होंने अपने दोनों बच्चों को खो दिया था। उनकी बेटी और बेटा दोनों ही बहुत छोटी उम्र में दुनिया छोड़ गए थे। यह दुख इतना गहरा था कि आशा जी लंबे समय तक सदमे में रहीं। उन्होंने कई बार बताया है कि इस नुकसान ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।
साउथ की पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज ने भी अपनी लाइफ में कई दुख झेले हैं। साल 2004 में उनके 5 साल के छोटे बेटे आकाश की बहुत दुखद मौत हो गई थी। बच्चा पतंग उड़ाते हुए छत से नीचे गिर गया और गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौत हो गई।
मौसमी चटर्जी ने भी अपने जीवन में बहुत बड़ा दुख झेला है। उनकी इकलौती बेटी मेघना बहुत छोटी उम्र में जुवेनाइल डायबिटीज (टाइप-1 डायबिटीज) की शिकार हो गई थी। इसका लंबे समय तक इलाज चला। हालांकि वो इस बीमारी से हार गई।
इस लिस्ट में शेखर सुमन का नाम शामिल है। शेखर सुमन ने अपने 11 साल के बेटे को खो दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके बेटे को हार्ट प्रॉब्लम थी।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया है कि अपनी तीन महीने की बेटी को खो देना उनकी लाइफ का सबसे मुश्किल समय था। आज भी गोविंदा और सुनीता आहूजा ये बात यादकर दुखी हो जाते हैं।