Gadar Cast Fees: साल 2001 में अनिल शर्मा ने फिल्म 'गदर' का निर्देशन किया था। इस मूवी में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी अहम रोल में नजर आई थी। शुरुआत में कई एक्सपर्ट्स को लग रहा था कि यह मूवी फ्लॉप साबित होगी। मगर दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया कि यह अपने समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई। इस मूवी के लिए 25 साल पहले भी सनी देओल ने बतौर फीस करोड़ों रुपये चार्ज किए थे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'गदर' के एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म 'गदर' में सनी देओल के बेटे चरणजीत उर्फ जीते का किरदार निभाया था। इस मूवी को करने के लिए उत्कर्ष शर्मा को मेकर्स की ओर से 20 हजार रुपये दिए गए थे।
'गदर' में लिलेट दुबे का भी अहम रोल था। लिलेट दुबे ने अमीषा पटेल की मां का किरदार अदा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 80 हजार रुपये सैलरी मिली थी।
सनी देओल के दोस्त दरमियान का रोल विवेक शौक ने निभाया था। इस मूवी के लिए विवेक को निर्माताओं ने 5 लाख रुपये फीस दी थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग शानदार थी।
अपने समय के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक अमरीश पुरी ने अशरफ अली के किरदार को प्ले किया था। इस मूवी के लिए अमरीश पुरी को 60 लाख रुपये फीस मिली थी।
अमीषा पटेल द्वारा निभाए गए सकीना के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस मूवी को करने के लिए अमीषा को कथित तौर पर उस समय 70 लाख रुपये फीस दी गई थी।
सनी देओल को तारा सिंह के रोल में देखकर फैन्स काफी इम्प्रेस हुए थे। इस मूवी में अपने किरदार को निभाने के लिए सनी देओल को निर्माताओं ने कथित तौर पर 4.50 करोड़ रुपये सैलरी दी थी।