Entertainment News Today:तृषा को उदयनिधि से मिला फिल्म का ऑफर, विक्की कौशल के बर्थडे पर परिवार ने किया विश

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत की आज कई खबरें चर्चा में बनी रही। विक्की कौशल के बर्थडे पर फैंस के साथ-साथ परिवार के लोग भी विश करते नजर आए। तो वहीं पवन कल्याण आज एक पुराने मुद्दे को लेकर बात करते नजर आए। तो वहीं तृषा को ऐसी फिल्म का ऑफर मिला है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रहीं।

Authored by: अभयUpdated May 16 2026, 15:35 IST
16 मई को चर्चा में रही मनोरंजन जगत की ये खबरेंImage Credit : IMDb01 / 08

16 मई को चर्चा में रही मनोरंजन जगत की ये खबरें

आज मनोरंजन जगत की कई खबरें चर्चा में रहीं। तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) को उदयनिधि स्टालिन की प्रोडक्शन कंपनी से 12 करोड़ रुपये का बड़ा ऑफर मिला है। पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) से तुलना पर चुप्पी तोड़ी। वहीं मुत्तुकलाई (Muthukalai) ने अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए CM विजय से मदद मांगी। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रही।

तृषा मिला को 12 करोड़ का ऑफरImage Credit : IMDb02 / 08

तृषा मिला को 12 करोड़ का ऑफर

तृषा कृष्णन को उदयनिधि स्टालिन की प्रोडक्शन कंपनी से 12 करोड़ रुपये की फिल्म का ऑफर मिला है। थलापति विजय के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की कंपनी से मिले इस ऑफर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। उदयनिधि स्टालिन की पार्टी का नाम DMK है, जो इस बार चुनाव में TVK के खिलाफ चुनाव लड़ी थी।

पवन कल्याण ने विजय से तुलना पर दिया रिएक्शनImage Credit : IMDb03 / 08

पवन कल्याण ने विजय से तुलना पर दिया रिएक्शन

पवन कल्याण ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए बिना नाम लिए विजय से हो रही अपनी तुलना पर कहा कि तमिलनाडु चुनाव और 'उनके मुख्यमंत्री बनने' के बाद से लोग लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं। पवन कल्याण ने बताया कि कई समर्थकों ने उन्हें मैसेज करके कहा कि जब पड़ोसी राज्य का एक अभिनेता अपनी पार्टी बनाकर मुख्यमंत्री बन सकता है, तो उन्हें भी आंध्र प्रदेश में ऐसा करना चाहिए था।

​मुथुकलाई ने विजय से मदद मांगीImage Credit : IMDb04 / 08

​मुथुकलाई ने विजय से मदद मांगी

अभिनेता मुथुकलाई ने अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए को-स्टार और तमिलनाडु के CM थलापति विजय से मदद मांगी। एक्टर की इमोशनल अपील खूब वायरल हो रही है।

​अध्ययन सुमन ने पिता लिए लिखा इमोशनल नोटImage Credit : IMDb05 / 08

​अध्ययन सुमन ने पिता लिए लिखा इमोशनल नोट

अध्ययन सुमन ने पिता शेखर सुमन के नए टॉक शो के लिए भावुक नोट लिखा। इस दौरान अध्ययन सुमन अपने पिता की तारीफ करते नजर आए। आपको बता दें कि शेखर सुमन अपना नया शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आ रहे हैं।

​अनुप्रिया गोयनका कान्स में करेंगी डेब्यू Image Credit : IMDb06 / 08

​अनुप्रिया गोयनका कान्स में करेंगी डेब्यू

अनुप्रिया गोयनका जल्द ही अपनी फिल्म बॉम्बे स्टोरीज के साथ Cannes Film Festival में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने Bollywood Hungama से बातचीत में बताया कि फिल्म को फेस्टिवल के मार्केट सेक्शन में दिखाया जाएगा, हालांकि यह ऑफिशियल सिलेक्शन का हिस्सा नहीं है।

​जॉर्डन फर्स्टमैन-डिएगो कैल्वा ने किया किसImage Credit : IMDb07 / 08

​जॉर्डन फर्स्टमैन-डिएगो कैल्वा ने किया किस

'Club Kid' स्टार जॉर्डन फर्स्टमैन और डिएगो कैल्वा ने फिल्म प्रीमियर के बाद कान्स 2026 में एक-दूसरे को किस किया। लिप किस का वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है।

​विक्की कौशल को मिली जन्मदिन बधाइयांImage Credit : IMDb08 / 08

​विक्की कौशल को मिली जन्मदिन बधाइयां

विक्की कौशल के जन्मदिन पर पिता शम कौशल और भाई सनी कौशल ने बचपन की फोटो शेयर कर बधाई दी। इसके अलावा फैंस भी एक्टर को विश करते नजर आए। विक्की कौशल आज 38 साल के हो गए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!