Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सामने आई रिपोर्ट पर मेकर्स ने सफाई दी, वहीं राम चरण की 'पेड्डी' की ओटीटी रिलीज की जानकारी भी सामने आई। तमन्ना भाटिया की BLACKPINK स्टार लिसा से मुलाकात ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। सुचित्रा कृष्णमूर्ति, उषा मंगेशकर, प्रीति जिंटा, आमिर खान, फराह खान और शाहरुख खान से जुड़ी खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं। वहीं दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सेंसर बोर्ड की मंजूरी में देरी की खबरों पर मेकर्स ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि फिल्म अभी तक CBFC को सर्टिफिकेशन के लिए भेजी ही नहीं गई है। ऐसे में मंजूरी रुकने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं।
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होगी। फिल्म 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स धमाल मचाएगी।
तमन्ना भाटिया की स्टार लिसा से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दोनों इस वायरल हो रही तस्वीर में खुश नजर आ रही हैं।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि वो हर इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़े सवाल सुन-सुनकर थक चुकी हैं। उनका कहना है कि ऐसा लगता है जैसे दुनिया में बात करने के लिए और कोई टॉपिक ही नहीं बचा है।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', जिसे पहले 'पंजाब 95' के नाम से जाना जाता था, अब बिना किसी कट के ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म 3 जुलाई को जी5 पर दस्तक देगी।
प्रीति जिंटा ने अपने एआई से बनाए गए डीपफेक वीडियो, मॉर्फ्ड तस्वीरों और बिना परमिशन सोशल मीडिया व दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे कंटेंट को हटाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत ने सभी पक्षों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से इस कंटेंट को हटाने का तरीका निकालने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने आमिर खान की तीसरी शादी से पहले उन्हें बधाई दीं। सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर ऐसा साथी मिल जाए, जिसके साथ पूरी जिंदगी बिताई जा सके, तो उससे खूबसूरत बात और क्या होगी। खुश रहने का फैसला करने में कभी देर नहीं होती।'
फराह खान ने बताया कि 'मैं हूं ना' की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते समय गड़बड़ हो गई थी। उस घटना को देखकर शाहरुख खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमीन पर लोटपोट होकर हंसने लगे।