Entertainment News Today:सतेंद्र सोनी को डायरेक्टर ने दी धमकी, 'ईथा' के टाइटल पर मचा बवाल

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट जगत की आज कई बड़ी खबरें चर्चा में रही। एक्टर सतेंद्र सोनी ने आज एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्टर अपनी फिल्म के डायरेक्टर पर मारपीट का आरोप लगाते दिखाई दिए। फिल्म ईथा के टाइटल पर बवाल मच गया है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन की खबरों ने अपनी ध्यान खींचा।

Authored by: अभयUpdated Jun 28 2026, 16:55 IST
28 जून की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram01 / 09

28 जून की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। एक तरफ इम्तियाज अली की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, सतेंद्र सोनी ने पेमेंट विवाद को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। वहीं श्रद्धा कपूर की फिल्म के टाइटल पर विवाद खड़ा हो गया है। हॉलीवुड से कोर्टनी कॉक्स और जॉनी मैकडेड के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। इसके अलावा सलमान खान, राजकुमार राव और कृति सेनन भी चर्चा में बने हुए हैं।

40 करोड़ के पार पहुंची 'मैं वापस आऊंगा'Image Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram02 / 09

40 करोड़ के पार पहुंची 'मैं वापस आऊंगा'

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 16वें दिन 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अब क्लीन हिट बनने की ओर बढ़ रही है। लगातार अच्छी कमाई के चलते बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।

सतेंद्र सोनी का बड़ा आरोपImage Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram03 / 09

सतेंद्र सोनी का बड़ा आरोप

'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) के फेम एक्टर सतेंद्र सोनी ने दावा किया है कि पेमेंट विवाद के दौरान एक डायरेक्टर ने उन्हें मारने की धमकी दी है। इसके बाद AICWA ने मेकर्स पर FIR की मांग की है।

​श्रद्धा कपूर की फिल्म के टाइटल पर विवादImage Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram04 / 09

​श्रद्धा कपूर की फिल्म के टाइटल पर विवाद

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'ईथा' के टाइटल पर विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने आपत्ति जताई है। परिवार का कहना है कि इस नाम के इस्तेमाल को लेकर उन्हें ऐतराज है। TV9 मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने भी मूवी के टाइटल का विरोध किया है।

​13 साल बाद अलग हुए कोर्टनी कॉक्स और जॉनीImage Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram05 / 09

​13 साल बाद अलग हुए कोर्टनी कॉक्स और जॉनी

हॉलीवुड एक्ट्रेस कोर्टनी कॉक्स और उनके पार्टनर जॉनी मैकडैड के 13 साल बाद अलग होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।

​'प्रहार' में राजकुमार राव की तारीफImage Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram06 / 09

​'प्रहार' में राजकुमार राव की तारीफ

फिल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने की है। उन्होंने कहा कि राजकुमार ने फिल्म में बेहद शानदार एक्टिंग की है।

​सलमान खान की SVC 63 पर बड़ा अपडेटImage Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram07 / 09

​सलमान खान की SVC 63 पर बड़ा अपडेट

Raw Talks With VK पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान दिल राजू ने सलमान खान की फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह एक टिपिकल सलमान खान एंटरटेनर होगी, जिसमें जबरदस्त एक्शन, बड़े-बड़े सीन्स और ऐसे मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें भाई के फैंस खूब पसंद करेंगे।

कबीर बहिया की फोटो का सचImage Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram08 / 09

कबीर बहिया की फोटो का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर के बाद कृति सेनन और कबीर बहिया के ब्रेकअप की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कबीर की जिस लड़की के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे लोग गलत समझ रहे हैं। वो उनकी फैमिली फ्रेंड हैं, जिन्हें कबीर अपनी बहन की तरह मानते हैं।

दो पार्ट में रिलीज नहीं होगी 'वाराणसी'Image Credit : IMDb/ Reddit/ Instagram09 / 09

दो पार्ट में रिलीज नहीं होगी 'वाराणसी'

राजामौली ने बताया कि 'वाराणसी' की कहानी एक पिता और बेटे के रिश्ते पर बेस्ड है। जब उनसे पूछा गया कि क्या 'वाराणसी' दो हिस्सों में रिलीज होगी, तो उन्होंने साफ कर दिया कि यह एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी और इसे दो पार्ट में नहीं बनाया जा रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!