'धुरंधर 2' के सामने घुटने पर आएंगी ये 6 फिल्में, कमाई देखकर कांप जाएंगे निर्माताओं के पैर

Ranveer Singh's Dhurandhar 2: 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' से लेकर 'पुष्पा 2: द रूल' सहित रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कई फिल्मों के रिकार्ड्स को आसानी से तोड़ देगी। देखें ये लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated Feb 3 2026, 16:09 IST
इन फिल्मों को धूल चटा देगी 'धुरंधर 2'...Image Credit : IMDb01 / 07

इन फिल्मों को धूल चटा देगी 'धुरंधर 2'...

Ranveer Singh's Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस टीजर को देखने के बाद फैन्स के अंदर 'धुरंधर 2' को देखने की बेताबी और बढ़ गई है। टीजर को मिले रिस्पांस को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि 'धुरंधर 2' आने वाले दिनों में रिलीज होने के बाद 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' से लेकर 'पुष्पा 2: द रूल' इन मूवीज के रिकॉर्ड को बड़ी आसानी से तोड़ देगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

बाहुबली 2: द कन्क्लूजनImage Credit : IMDb02 / 07

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन

प्रभास और राणा दग्गुबाती की एक्शन-थ्रिलर मूवी 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने दुनिया भर में 1810 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस मूवी के रिकॉर्ड को 'धुरंधर 2' तोड़ सकती है।

पुष्पा 2: द रूलImage Credit : IMDb03 / 07

पुष्पा 2: द रूल

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1800 करोड़ रुपये कमाए थे। 'धुरंधर 2' इसे भी मात दे सकती है।

दंगलImage Credit : IMDb04 / 07

दंगल

आमिर खान की 'दंगल' ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2024 करोड़ रुपये का कारोबार कर इतिहास रच दिया था। इस कलेक्शन में चाइना की कमाई भी मौजूद है।

आरआरआरImage Credit : IMDb05 / 07

आरआरआर

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' का दुनिया भर में 1,387 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा था।

केजीएफ: चैप्टर 2Image Credit : IMDb06 / 07

केजीएफ: चैप्टर 2

साउथ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,215 करोड़ रुपये बिजनेस किया था। इस रिकॉर्ड को धुरंधर बड़ी आसानी से तोड़ सकती है।

धुरंधरImage Credit : IMDb07 / 07

धुरंधर

यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' को पीछे छोड़ पाएंगी या नहीं। इस मूवी ने दुनिया भर में 1305 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!