हिन्दू या मुस्लिम; क्या है धर्मेंद्र का धर्म? इश्क की खातिर ही-मैन ने बेले क्या-क्या पापड़

Dharmendra religion: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को धर्म को लेकर काफी विवाद है। कई लोगों का मानना है कि धरम पाजी पैदा तो हिन्दू हुए थे लेकिन हेमा मालिनी से प्यार के चलते उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाया और फिर शादी की। अगर आपको भी धरम पाजी के धर्म को लेकर कनफ्यूजन है तो आइए आपका ये कनफ्यूजन दूर करते हैं...

Authored by: राहुल शर्माUpdated Apr 7 2025, 11:05 IST
क्या है धर्मेंद्र का धर्म? लोग क्यों कहते हैं कि वो मुस्लिम बन गए...01 / 08

क्या है धर्मेंद्र का धर्म? लोग क्यों कहते हैं कि वो मुस्लिम बन गए...

Dharmendra religion: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने दो-दो शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर की थी और दूसरी शादी उन्होंने अपने दिल से की। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और दूसरी पत्नी का नाम हेमा मालिनी है। ऐसा बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने दूसरी शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म स्वीकारा था क्योंकि हिन्दू धर्म में तो दो-दो शादियों की इजाजत नहीं है। धर्मेंद्र के धर्म को लेकर अब तक लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति है लेकिन खुद स्टार ने अपने धर्म के बारे में क्या कहा है? आइए आपको बताते हैं...

02 / 08Photo : Celebs/Social

हिन्दू पैदा हुए थे धर्मेंद्र

धरम पाजी का जन्म पंजाब में हुआ था। उनके पिता हिन्दू थे और बच्चों को पढ़ाने का काम करते थे। धर्मेंद्र ने बचपन में ही एक्टर बनने का सपना देख लिया था, जिसे उन्होंने जवान होने के बाद पूरा किया।

03 / 08Photo : Celebs/Social

धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर के साथ की थी पहली शादी

धरम पाजी की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी। प्रकाश कौर के साथ शादी धरम पाजी ने घरवालों के कहने से की थी। दोनों के 4 बच्चे भी हुए, जिनमें से 2 को दुनिया अच्छी तरह से जानती है। सनी देओल और बॉबी देओल ने परिवार का नाम काफी आगे बढ़ाया है।

04 / 08Photo : Celebs/Social

फिल्मों में काम करते हुए हेमा मालिनी से लड़ीं धर्मेंद्र की नजरें

धरम पाजी की नजरें फिल्मों में काम करने के दौरान हेमा मालिनी से टकरायी थीं। दोनों फिल्म के सेट पर दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हेमा से धरम पाजी को इस कदर प्यार हुआ कि दोनों ने शादी का फैसला ले लिया।

05 / 08Photo : Celebs/Social

हेमा मालिनी के लिए मुस्लिम बन गए थे धरम पाजी

ऐसा बताया जाता है कि हिन्दू मैरिज एक्ट में दो-दो शादियों का प्रावधान नहीं है, जिस कारण धर्मेंद्र ने हेमा संग शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया। उस समय की मैग्जीन में धर्मेंद्र के धर्म परिवर्तन का सबूत भी दिया गया था। हालांकि धरम पाजी ने इन खबरों पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी।

06 / 08Photo : Celebs/Social

दोनों पत्नियों के साथ धर्मेंद्र ने बनाए रखा अच्छा रिश्ता

हेमा संग शादी के बाद भी धर्मेंद्र ने अपने पहले परिवार को नहीं छोड़ा। उन्होंने दोनों पत्नियों का भरपूर ख्याल रखा और दोनों पत्नियों से हुए बच्चों को कभी भी पिता के प्यार की कमी महसूस न होने दी।

07 / 08Photo : Celebs/Social

धरम पाजी ने खुद को बताया आर्य समाजी

अभिनेता धर्मेंद्र ने कुछ वक्त पहले एक पॉलिटिकल कैंपेन के दौरान खुद को आर्य समाजी बताया था। उनके इस दावे ने उन सभी बातों का खंडन कर दिया, जिनमें उन्हें मुस्लिम बताया जाता है। धरम पाजी ने खुद लोगों को साफ कर दिया था कि वो मुस्लिम नहीं बने हैं।

08 / 08Photo : Celebs/Social

पोते की शादी में प्रकाश कौर संग धर्मेंद्र ने दिए थे जमकर पोज

धरम पाजी ने अपने बड़े पोते करण देओल की शादी कुछ दिनों पहले ही की है। उस शादी के दौरान धरम पाजी ने पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ जमकर पोज दिए थे। धरम पाजी की इन फोटोज को जमकर पसंद किया गया था।