3 घंटे 9 मिनट की रोमाटिंक ड्रामा में शाहरुख खान ने ली टॉम क्रूज की जगह, बने 'किंग ऑफ रोमांस'

DDLJ Movie Story: शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। शाहरुख खान ने इस फिल्म में हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की जगह एंट्री मारी थी। तो चलिए जानते हैं फिल्म का क्या नाम और फिल्म में टॉम क्रूज के फिल्म के बहार होने की क्या स्टोरी थी।

Authored by: अभयUpdated Apr 16 2026, 19:33 IST
शाहरुख ने इस फिल्म में टॉम क्रूज को किया था रिप्लेसImage Credit : DDLJ/ IMDb01 / 06

शाहरुख ने इस फिल्म में टॉम क्रूज को किया था रिप्लेस

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की बात हो और एक खास फिल्म का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। 1995 में रिलीज हुई ये फिल्म न सिर्फ शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को सुपरस्टार बना गई, बल्कि रोमांस की परिभाषा ही बदल दी। महज 4 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके धमाल मचा दिया। आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म आज भी दुनिया की सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में मेकर्स पहले टॉम क्रूज को कास्ट करने वाले थे।

लीड रोल में थे ये स्टार्सImage Credit : DDLJ/ IMDb02 / 06

लीड रोल में थे ये स्टार्स

इस सुपरहिट फिल्म में काजोल और शाहरुख खान लीड रोल में थे। काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था।

​टॉम क्रूज को ऑफर हुआ था रोलImage Credit : DDLJ/ IMDb03 / 06

​टॉम क्रूज को ऑफर हुआ था रोल

इस सुपरहिट फिल्म में मेकर्स शाहरुख खान को नहीं बल्की हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को कास्ट करने चाहते थे। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने इसको लेकर पूरा मन बना लिया था और इस मूवी की स्टोरी भी वैसी ही रखी गई थी।​

​टॉम क्रूज ने रिजेक्ट कर थी फिल्मImage Credit : DDLJ/ IMDb04 / 06

​टॉम क्रूज ने रिजेक्ट कर थी फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर के लाख बोलने के बाद भी टॉम क्रूज इस मूवी के लिए तैयार नहीं हुए। टॉम क्रूज के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री हुई।

सुपरहिट रही थी ये फिल्मImage Credit : DDLJ/ IMDb05 / 06

सुपरहिट रही थी ये फिल्म

शाहरुख खान और काजोल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म आज भी मुंबई के एक सिनेमाघर में रोज देखी जाती है। फिल्म ने बॉलीवुड में रोमांटिक मूवी का मतलब ही बदल दिया था।

ये था फिल्म का नामImage Credit : DDLJ/ IMDb06 / 06

ये था फिल्म का नाम

शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म का नाम है 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे'। इस फिल्म ने लोगों को दिल जीत लिया था। आज भी टीवी पर जब ये मूवी आती है, तो लोग चैनल नहीं बदलते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!