Border 2 Cast Fees: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस टीजर को देख दर्शकों के दिलों में एक बार फिर देशभक्ति की भावना जाग उठी है। फिल्म में सनी देओल से लेकर दिलजीत दोसांझ सहित कई एक्टर्स मौजूद हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'बॉर्डर 2' के एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन एक्टर्स ने 'बॉर्डर 2' करने के लिए कितने रुपये चार्ज किए हैं।
सनी देओल ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में अपने किरदार को निभाने के लिए कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की मोटी रकम चार्ज की है।
वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' में परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल निभा रहे हैं। इस मूवी के लिए वरुण धवन को 8 करोड़ से 10 करोड़ रुपये फीस मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'बॉर्डर 2' करने के लिए दिलजीत दोसांझ ने केवल 4-5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस मूवी में उन्हें अहम रोल में देखा जाएगा।
मेकर्स ने मोना सिंह को सनी देओल के अपोजिट कास्ट किया है। इस मूवी के लिए मोना सिंह को कथित तौर पर 1 से 2 करोड़ रुपये फीस मिली है।
'बॉर्डर 2' के लिए अहान शेट्टी को जो फीस मिली है, उसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन मेकर्स ने उन्हें अच्छी रकम दी है।
सोनम बाजवा भी फिल्म 'बॉर्डर 2' में अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए सोनम को 1 करोड़ रुपये फीस मिली है।
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज होते ही यह दर्शकों को खूब पसंद आया है। यह मूवी 23 जनवरी के दिन रिलीज होगी।