अभिनेता बॉबी देओल 27 जनवरी 2026 को 57 साल के हो गए हैं। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए बॉबी देओल के कुछ फैंस उनके घर पहुंचे और उन्हें खुद अपने हाथों से गिफ्ट डिलीवर किए। बॉबी देओल फैंस के प्यार को अच्छे से समझते हैं, जिस कारण उन्हें घर से बाहर आकर सभी से मुलाकात की और उनके गिफ्ट्स को स्वीकार किया। आइए आपको बॉबी देओल के घर से सामने आई तस्वीरें दिखाते हैं...
अभिनेता बॉबी देओल 57 साल के हो गए हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में जिस तरह से अपनी बॉडी पर काम किया है, उसे देखकर ऐसा लगता नहीं है कि एक्टर ने 57 साल का आंकड़ा छू लिया है।
बॉबी देओल का 57वां बर्थडे मनाने के लिए फैंस एक्टर के घर पहुंचे। आज के समय में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी एक्टर को फैंस से इतना प्यार मिले।
एक्टर को बर्थडे की बधाई देने के लिए पहुंचे फैंस को बॉबी देओल ने बड़ा सरप्राइज दिया। बॉबी ने फैंस को गले लगाया, जिकके बाद उनके चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई।
फैंस बॉबी देओल के घर पर खाली हाथ नहीं पहुंचे थे। उन्होंने बॉबी को खूब सारे गिफ्ट भी दिए। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बॉबी ने सभी फैंस से अपने-आप गिफ्ट रिसीव किए।
बॉबी देओल के खाते में इस वक्त 6 बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें से एक आश्रम 4 जैसी वेब सीरीज भी है। माना जा रहा है कि इन 6 बड़े प्रोजेक्ट्स से बॉबी देओल दर्शकों के दिलों पर फिर से राज करेंगे।