Bigg Boss 19: मास्टरमाइंड बनकर भी गच्चा खा गए ये 7 कंटेस्टेंट्स, जीतने आए थे ट्रॉफी, मेकर्स ने रातोंरात कर दिया बाहर
Contestants Who Failed to Became Winner of BB: विकास गुप्ता से लेकर हिना खान सहित सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स रहे, जिनके जीतने की पूरी उम्मीद थी लेकिन उनके हाथ ट्रॉफी नहीं लगी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
ये 7 कंटेस्टेंट्स बनते-बनते रह गए 'बिग बॉस' के विनर्स...
Contestants Who Failed to Became Winner of BB: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले के करीब पहुंच रहा है। इस शो में अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और मालती चाहर सहित ये 6 फाइनलिस्ट बचे हुए हैं। भले ही फैन्स अपने-अपने पसंदीदा सदस्य को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन विनर के नाम की घोषणा तो सलमान खान ही करेंगे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में 'बिग बॉस' के इतिहास में रहे उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जीतने की पूरी उम्मीद थी लेकिन वो ट्रॉफी पाने से चूक गए। आइए इन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
विकास गुप्ता
'बिग बॉस' के सीजन 11 में विकास गुप्ता ने एंट्री मारी थी। इस सीजन में उन्हें मास्टरमाइंड का टैग भी मिला था। सबको लग रहा था कि वो ट्रॉफी उठाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीजन की विनर शिल्पा शिंदे रही थीं।
हिना खान
'बिग बॉस 11' में ही हिना खान भी नजर आई थीं। इस सीजन में हिना खान की पर्सनालिटी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फैन्स के बीच लोकप्रिय होने के बाद भी हिना खान विनर बनने से चूक गई थीं।
मनु पंजाबी
'बिग बॉस 10' का टाइटल मनवीर गुर्जर ने अपने नाम किया था लेकिन इस सीजन के मास्टरमाइंड मनु पंजाबी रहे थे। शो में उनका खेल सभी को पसंद आया था लेकिन वो भी अपने नाम ट्रॉफी नहीं कर पाए।
असीम रियाज
'बिग बॉस 13' में असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती सभी को पसंद आई थी। सभी को लग रहा था कि असीम रियाज इस सीजन के विनर बनेंगे लेकिन वो शो नहीं जीत पाए थे।
राहुल वैद्य
राहुल वैद्य ने 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया था। राहुल शो के पहले रनर अप रहे थे। हैरानी की बात यह है कि राहुल वैद्य शो की ट्रॉफी अपने हाथों से उठाने से चूक गए थे।
रजत दलाल
'बिग बॉस 18' में रजत दलाल को लोगों ने खूब पसंद किया था। रजत दलाल भी अपने हाथों में ट्रॉफी लेने से चूक गए थे। इस सीजन को करणवीर मेहरा ने अपने नाम किया था।
विवियन डीसेना
विवियन डीसेना भी 'बिग बॉस 18' का ही हिस्सा थे लेकिन टीवी का बड़ा नाम होने के बाद भी वो अपने सर पर विनर का ताज नहीं सजा पाए थे।
भारी लाभ कमाने के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, चंद्रमा का तुला में गोचर कर देगा मालामाल
अभिषेक शर्मा ने पूरी की अंतरराष्ट्रीय टी20 में अनोखी हैट्रिक
100 विकेट और 1000 रन..हार्दिक पांड्या ने टी20 में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड, रचा इतिहास
भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म, लम्बाई इतनी कि दो ट्रेनें खड़ी हो जाएं एक साथ
H-1B और H-4 वीजा आवेदकों पर ट्रंप की सख्ती; सार्वजनिक करना ही होगा सोशल मीडिया अकाउंट, इस तारीख से होगी जांच
Who Won Yesterday Cricket Match (14 December, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs SA 3rd T20, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में रौंदा, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Rajasthan News: उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियों की भिड़ंत में 4 की मौत, चार अन्य घायल
'वोट नहीं, अक्ल चोरी हो गई', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर कसा तंज; कहा- उन्हें थाने जाकर करानी चाहिए FIR
'रुपए की गिरावट अर्थव्यवस्था की विफलता का सबूत', मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव; बोले- बेलगाम है महंगाई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited