कमबैक की आस में बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं ये स्टार्स, लाख जतन के बाद भी बॉलीवुड नहीं दे रहा वैल्यू

​बॉलीवुड इंडस्ट्री में कौन हिट होगा कौन फ्लॉप होगा यह कई चीजों से तय होता है। कुछ कलाकार ऐसे हैं जो बहुत कम मेहनत करते हैं और बहुत बड़े हिट हो जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो लाख मेहनत करने के बाद भी फैंस के दिल पर राज नहीं कर पाते। आज हम बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बात कर रहे हैं जो कमबैक को तरस रहे हैं।

​

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated May 30 2025, 18:18 IST
कमबैक को तरस रहे हैं ये स्टार्स Image Credit : Social Media01 / 07

कमबैक को तरस रहे हैं ये स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक तरफ जहां आपका टैलेंट काम करता है दूसरी तरफ आपकी अच्छी किस्मत का भी साथ होना चाहिए। अगर आपकी किस्मत आपका साथ नहीं देती तो आप कई बार पीछे रह सकते हो। ऐसा ही कुछ हमारे इन स्टार्स के साथ हुआ है। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो बेहद खूब की थी लेकिन धीरे-धीरे इनका नाम डूबता ही चला गया। हाल ऐसा है कि अब यह बुढ़ापे की और आगे बढ़ रहे हैं लेकिन अपने करियर में पीछे रह गए।

सोनम कपूर Image Credit : Social Media02 / 07

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर से फैंस को काफी उम्मीदें थी। हालांकि सोनम कपूर ने राँझना, खूबसूरत, प्रेम रत्न धन पायो जैसी कई हिट फिल्में दी लेकिन वह कभी अकेले अपना नाम इंडस्ट्री में नहीं चमका पाई। अब तो उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है।

भूमि पेड़नेकर Image Credit : Social Media03 / 07

भूमि पेड़नेकर

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेड़नेकर हाल ही में वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आई थी। एक्ट्रेस को इस सीरीज में बिल्कुल भी पसंद नहीं किया गया। इससे पहले उनकी फिल्म 'मेरे हसबैन्ड की बीवी" भी फ्लॉप हुई थी। भूमि लंबे समय से एक हिट फिल्म के इंतजार में बैठी है।

अर्जुन कपूर Image Credit : Social Media04 / 07

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर वो एक्टर है जिसने अपने करियर की एक दमदार शुरुआत की थी। अर्जुन कपूर हाल ही में सिंघम अगेन में दिखाई दिए थे। हालांकि अभी तक एक्टर ने कोई सोलो हिट नहीं दी है।

परिणीति चोपड़ा Image Credit : Social Media05 / 07

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने मानो शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो। शादी से पहले वह एक आध फिल्में कर लेती थी। जोकि अब न के बराबर हो गई है। आखिरी बार वह अमर सिंह चमकीला में नजर आई थी। जो बड़ी हिट हुई थी।

कृति खरबंदा Image Credit : Social Media06 / 07

कृति खरबंदा

अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने करियर में एक ही हिट मूवी दी है। जिसका नाम है "शादी में जरूर आना" इसके अलावा कृति ने अपने करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश की जोकि नहीं हो पाया।

रकुल प्रीत सिंह Image Credit : Social Media07 / 07

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह हाल ही "मेरे हसबैन्ड की बीवी" मूवी में नजर आई थी। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और रकुल के हाथ में एक और फ्लॉप मूवी का ठप्पा लग गया। एक्ट्रेस अभी तक अपने करीरी में कोई बिग हिट नहीं दे पाई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!