Bharti Singh Gets Emotional As Her Son Threatened Him To Leave Home: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारती सिंह अक्सर अपने व्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। लेकिन हाल ही में भारती सिंह अपने लेटेस्ट व्लॉग में भावुक नजर आईं। उन्होंने बताया कि बेटे गोला ने उन्हें घर छोड़कर जाने की धमकी दी थी, जिससे उनका दिल सहम गया। भारती सिंह का व्लॉग देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
टीवी की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने व्लॉग शेयर किया था, लेकिन उस व्लॉग में भारती सिंह भावुक नजर आईं। वह अपने बेटे गोला के कारण रो पड़ीं। कॉमेडियन ने बताया कि बेटे के कारण उनका दिल थम गया था।
भारती सिंह ने व्लॉग में बताया कि उनके बेटे गोला ने उन्हें घर छोड़कर जाने की धमकी दी। कॉमेडियन ने कहा, "दोस्तों आज इसने मुझे रुला दिया। ये बोलता कि मम्मी मैं आपको छोड़कर चला जाऊंगा।"
भारती सिंह ने व्लॉग में बताया कि आज गोला अचानक बोलने लगा कि मेरा बैग पैक कर दो, मुझे जाना है। मैं आपको छोड़कर चला जाऊंगा। कॉमेडियन ने व्लॉग में बताया कि गोला की बातें उन्हें काफी अजीब लगीं।
भारती सिंह ने व्लॉग में कहा कि गोला की बातें सुनकर उनका कलेजा मुंह में आ गया था। कॉमेडियन बोलीं, "मेरा कलेजा मुंह को आ गया था, जब इसने मुझसे बोला कि मेरा बैग पैक करो, मैं घर छोड़कर जा रहा हूं।"
भारती सिंह ने व्लॉग के अंत में लक्ष्य से वादा भी करने के लिए कहा कि वह आगे से ऐसी कोई बात नहीं करेगा। वहीं लक्ष्य ने भी जवाब दिया कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, बस नीचे जा रहा हूं खेलने।
भारती सिंह ने लक्ष्य से कहा कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। कॉमेडियन अपने बेटे से बोलती दिखीं, "मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, काजू से भी ज्यादा। मैं तुमसे ज्यादा प्यार करती हूं, काजू दूसरे नंबर पर है।"