'नागिन' बनकर तगड़ी कमाई कर गईं टीवी की ये टॉप हसीनाएं, अब प्रियंका चाहर चौधरी पर बरसेगा पैसा ही पैसा
Actresses Charged Per Episode for Naagin Role: प्रियंका चाहर चौधरी अब एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' में अहम रोल अदा कर रही हैं। इस सीरियल के लिए प्रियंका को अच्छी रकम भी मिल रही है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको प्रियंका से पहली 'नागिन' का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेसेस की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं।
'नागिन' बनकर तगड़ी कमाई कर गईं टीवी की ये टॉप हसीनाएं
Actresses Charged Per Episode for Naagin Role: एकता कपूर का सीरियल 'नागिन' टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस शो में सबसे पहले मौनी रॉय ने अहम रोल निभाया था। तब से लेकर अब तक टीवी इंडस्ट्री में मौजूद कई हसीनाएं अलग-अलग सीजंस में 'नागिन' का किरदार निभा चुकी हैं। अब 'नागिन 7' के लिए नया चेहरा प्रियंका चाहर चौधरी हैं। प्रियंका चाहर चौधरी से पहले हिना खान, तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना कई अदाकाराएं शो का हिस्सा रह चुकी हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको नागिन में नजर आने वाली हसीनाओं की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं 'नागिन' रोल को निभाने के लिए इन हसीनाओं प्रति एपिसोड कितने रुपये चार्ज किए थे।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के छठे सीजन में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो में तेजस्वी, बिग बॉस 15 के सह-प्रतियोगी सिम्बा नागपाल के साथ नजर आई थीं। तेजस्वी को प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये सैलरी दी जाती थी।
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)
सुरभि ज्योति ने 'नागिन' के तीसरे सीजन में नई नागिन बनकर एंट्री ली थी। बताया जाता है कि सुरभि ज्योति को मेकर्स प्रति एपिसोड 60 हजार रुपये मिलते थे।
करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)
करिश्मा तन्ना ने 'नागिन' के तीसरे सीजन में भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि करिश्मा तन्ना को प्रति एपिसोड 50,000 रुपये मिलते थे।
अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)
अनीता हसनंदानी ने नागिन के तीसरे सीजन में एंट्री ली थी। इस सीजन में उन्होंने खलनायिका का किरदार निभाया। अगले दो सीजन में भी वो नजर आई थीं। बताया जाता है कि उन्हें प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपये मिलते थे।
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)
एकता कपूर के शो 'नागिन 5' के लिए सुरभि चंदना नया फेस थी। कहा जाता है कि सुरभि ने 'नागिन' बनने के लिए प्रति एपिसोड 70 हजार रुपये लिए थे।
हिना खान (Hina Khan)
'नागिन 5' में हिना खान ने अहम रोल अदा किया था। इस सीरियल को करने के लिए हिना खान ने प्रति एपिसोड 1.5 से 2 लाख रुपये सैलरी ली थी।
मौनी रॉय (Mouni Roy)
'नागिन' सीरियल जब शुरू हुआ तो इसमें मौनी रॉय ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। इस शो को करने के लिए मौनी रॉय ने अपने समय में प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये चार्ज किए थे।
अदा खान (Adaa Khan)
'नागिन' सीरियल के पहले दो सीजन में अदा खान नजर आई थीं। इन दोनों शोज में अदा खान को लोगों ने काफी पसंद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदा खान को प्रति एपिसोड 70 हजार रुपये दिए जाते थे।
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)
एकता कपूर ने अपने सीरियल 'नागिन 7' के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को चुना है। बताया जा रहा है कि इस एपिसोड को करने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।
अरबपति होने के बाद कंजूस-मक्खीचूस हैं सलमान खान सहित ये सितारे, जेब से चवन्नी निकालने में भी लगता है डर
दुनिया का मशहूर हाईवे, 100 साल की उम्र, कहलाता है 'Mother रोड', बेहद मशहूर गाने से इसका संबध
Chanakya Niti: अच्छे जीवनसाथी में कौन से गुण होने चाहिए, जानें चाणक्य के 7 नियम क्या हैं
Anupamaa 7 Maha Twist:प्रेम के माथे पर प्यार की निशानी देगी प्रेरणा, कीर्ति का गेम ओवर करेंगे अनुपमा और कपिल
भारत में भी है डॉल्फिन से भरी हुई एक नदी, क्या आप जानते हैं नाम
50 साल पहले 1 कमरे से शुरू हुआ यूपी का ये विश्वविद्यालय, बिग बी और वीपी सिंह से रहा खास रिश्ता, कैसे मिलता है दाखिला
कहीं चुपके से तो नहीं कट रहे आपके पैसे? बैंक आपसे वसूलते हैं ये 10 तरह के चार्ज
रोज सुबह कर रहे ये काम तो जल्दी आएगा बुढ़ापा, आज ही बदल लें ये आदतें
हर नागरिक तक पहुंचे बैंकिंग, लोन, इंश्योरेंस और पेंशन, सरकार ने शुरू किया नया अभियान
सावधान! आपकी ट्रेन में भी हो सकते हैं 'क्राइम स्कूल' के शातिर, दानापुर पुलिस ने खोली चोरों के गिरोह की पोल
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited