Movies Enter in 100 Cr Club in 2026: साल 2026 में अब तक कई इंडियन मूवीज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। इनमें से कई दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही हैं तो कईयों को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद मुंह की खानी पड़ी। खास बात यह है कि कुछ फिल्मों ने तो जल्द से जल्द 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। मोहनलाल की 'दृश्यम 3' भी दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। आज हम अपनी इस लिस्ट में उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2026 में रिलीज होने के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गईं। आइए डालें एक नजर...
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। यह मूवी 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही है।
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की फिल्म 'वॉर 2' ने भी शुरुआती वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे। दुनिया भर में इस मूवी का कलेक्शन 450 करोड़ रुपये रहा है।
'वाझा: बायोपिक ऑफ मिलियन ब्रोस' चार-पांच दोस्तों की कहानी है। मलयालम भाषा की इस हिट फिल्म ने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 230 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी सूर्या और तृषा कृष्णन की तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 215 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह मूवी अभी भी अच्छी कमाई कर रही है।
प्रभास और संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी मूवी 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस खास सफल नहीं लेकिन इसनें दुनिया भर में 208 करोड़ रुपये का सफल बिजनेस किया था।
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल साबित हुई।
जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी मोहनलाल की थ्रिलर बेस्ड मूवी 'दृश्यम 3' ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।