क्रिसमस वीक में रिलीज हुईं ये 7 फिल्में मेकर्स को बना चुकी हैं कंगाल, अब 'TMMTMTTM' पर खेला गया करोड़ों का दांव

Movies Release on Christmas: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' से लेकर रणवीर सिंह की 'सर्कस' सहित बीते 7 सालों में क्रिसमस पर रिलीज हुईं ज्यादातर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही देखने को मिला। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 24 2025, 13:04 IST
जानिए क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों का कैसा रहा हाल...Image Credit : Instagram01 / 09

जानिए क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों का कैसा रहा हाल...

Movies Release on Christmas: साल 2025 में में क्रिसमस के खास मौके पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज होने वाली है। अब यह देखना है कि कार्तिक-अनन्या स्टारर लोगों को इम्प्रेस करने में सफल रहती है या नहीं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बीते 7 सालों में क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों का जो हाल हुआ, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

बेबी जॉनImage Credit : Instagram02 / 09

बेबी जॉन

वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म 'बेबी जॉन' साल 2024 में क्रिसमस वीक में रिलीज हुई थी। एटली कुमार के प्रोडक्शन में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

डंकीImage Credit : Instagram03 / 09

डंकी

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' से निर्माताओं को बहुत उम्मीद थी लेकिन शाहरुख खान स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही कमाई की थी। फिल्म को मेकर्स ने क्रिसमस वीक में रिलीज किया था।​

सर्कसImage Credit : Instagram04 / 09

सर्कस

रणवीर सिंह ने फिल्म 'सर्कस' में पहली बार बड़े परदे पर डबल रोल निभाया था। इस मूवी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

83 मूवीImage Credit : Instagram05 / 09

83 मूवी

रणवीर सिंह की फिल्म '83' को निर्माताओं ने क्रिसमस वीक में रिलीज किया था। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था लेकिन कमाई के मामले में यह पीछे रह गई थी।​

गुड न्यूजImage Credit : Instagram06 / 09

गुड न्यूज

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गुड न्यूज' ने भी क्रिसमस वीक में ही दस्तक दी थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी थी।

दबंग 3Image Credit : Instagram07 / 09

दबंग 3

सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही देखने को मिला था। मेकर्स को इस मूवी की कहानी खास पसंद नहीं आई थी। यह भी क्रिसमस वीक में ही रिलीज हुई थी।

जीरोImage Credit : Instagram08 / 09

जीरो

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जीरो' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस मूवी ने फैन्स को निराश कर दिया था। मेकर्स ने इसे क्रिसमस वीक में रिलीज किया था।

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'Image Credit : Instagram09 / 09

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को 25 दिसंबर के दिन रिलीज किया जाना है। अब यह देखना है कि ये मूवी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरती है या नहीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!