Ayushmann Khurrana's Flop Movies: मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई के दिन रिलीज हुई थी। लगभग 65 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई यह मूवी भारत में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इससे पहले भी आयुष्मान खुराना की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको आयुष्मान खुराना की बीती फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई निराशाजनक रही है। यह मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' से मेकर्स को काफी उम्मीद थी। मगर बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी केवल अपने बजट के आसपास ही कमाई करने में सफल रही।
अनिरुद्ध अय्यर ने फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को डायरेक्ट किया था। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म में जयदीप अहलावत भी नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना ने अहम रोल अदा किया था। यह फिल्म भी दर्शकों को इम्प्रेस में सफल नहीं रही और बॉक्स ऑफिस पर इसे मुंह की खानी पड़ी। 26.45 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ यह फ्लॉप साबित हुई।
आयुषमन खुराना की 'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने 28.26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस मूवी में आयुष्मान के साथ वाणी कपूर नजर आई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
आयुष्मान खुराना की 'अनेक' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला। इस मूवी का टोटल कलेक्शन केवल 8.15 करोड़ रुपये रहा था।