Dharmendra's Movie Will Never Made: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र 24 नवंबर के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो 89 साल के थे और फिल्मी दुनिया में एक्टिव थे। धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म 'इक्कीस' में बड़े परदे देखा जाएगा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धर्मेंद्र के निधन के बाद अब कभी नहीं बन पाएंगी। आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...
'यमला पगला दीवाना 4' में धर्मेंद्र अहम रोल निभाने वाले थे। इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम जोरों शोरों से चल रहा था। धर्मेंद्र की मौत के बाद अब इस मूवी का बनना मुश्किल है।
धर्मेंद्र की फिल्म 'अपने 2' में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आने वाले थे। खास बात यह है कि इस फिल्म में धर्मेंद्र के पोते करण देओल की एंट्री भी हुई थी। अब यह मूवी भी नहीं बन पाएगी।
'देश के गद्दार' को भी मेकर्स ने धर्मेंद्र के साथ बनाने का निर्णय लिया था। अब धर्मेंद्र के निधन के बाद यह फिल्म अब कभी नहीं बन पाएगी।
धर्मेंद्र को आने वाले दिनों में फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। इस मूवी में धर्मेंद्र को अगस्त्य नंदा के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। यह मूवी 25 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।
धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। इस मूवी में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन नजर आई थीं।
धर्मेंद्र ने 24 नवंबर के दिन मुंबई में आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र 89 साल के थे। वो अपने पीछे 6 दशकों की विरासत छोड़ गए हैं। पूरा बॉलीवुड धरम पाजी को याद कर रहा है।