Anupamaa These Characters Are Missing From Rupali Ganguly Show: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में यूं तो रोजाना महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। लेकिन 'अनुपमा' से कई किरदार ऐसे गायब हुए, जैसे मानो शो में उनका अस्तित्व ही न हो। इन किरदारों का आज भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में राहिल आजम यानी पराग से लेकर मिलोनी कपाड़िया यानी किंजल तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' के उन किरदारों पर-
राहिल आजम ने 'अनुपमा' में पराग का किरदार अदा किया। लेकिन चंद महीनों के लीप के बाद से ही पराग का किरदार शो में दिखाया नहीं जा रहा है। सीरियल के ट्विस्ट के मुताबिक, पराग लंदन जा चुका है और वापस नहीं आना चाहता है। लेकिन दर्शक आज भी पराग का इंतजार कर रहे हैं।
'अनुपमा' में किंजल का किरदार अदा करने वाली मिलोनी कपाड़िया भी शो में नजर नहीं आ रही हैं। इतना ही नहीं, सीरियल में किंजल का जिक्र होना तक खत्म हो गया है। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।
आरती बिरदार ने 'अनुपमा' में भारती का किरदार अदा किया। लेकिन रजनी की कहानी खत्म होने के बाद से ही मानो भारती की कहानी पर भी मेकर्स ने फुल स्टॉप लगा दिया हो। शो में भारती का न तो जिक्र होता है और न ही किरदार की अभी तक वापसी हुई है।
'अनुपमा' में जस्सी का किरदार तो फिर भी लीप के बाद नजर आया। लेकिन सरिता ताई का कैरेक्टर भी अचानक ही 'अनुपमा' से गायब हो गया। जबकि सरिता ताई यानी आशा गोपाल के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था।
'अनुपमा' में राखी दवे यानी तसनीम शेख के किरदार ने भी खूब धूम मचाई थी। लेकिन "अनुपमा' से इस कैरेक्टर को भी अचानक गायब कर दिया गया। राखी दवे ने हमेशा ही 'अनुपमा' में मसाला लगाने का काम किया है। लेकिन उनके गायब होने पर सीरियल का मजा भी चला गया।
'अनुपमा' में इन सबसे पहले काव्या का किरदार भी अचानक गायब हुआ था। मदालसा शर्मा को दर्शकों ने खूब याद किया। पहले लोगों को उम्मीद दी गई कि मदालसा शर्मा शो में लौटेंगी। लेकिन बाद में बताया गया कि उनके किरदार को सीरियल में खत्म कर दिया गया है।
जसवीर कौर ने 'अनुपमा' में देविका का रोल अदा किया था। लेकिन लीप की शुरुआत में दिखाया गया कि देविका अमेरिका में फंस गई है। वहीं अभी तक 'अनुपमा' में देविका की वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। सीरियल में आज भी दर्शक उसका इंतजार कर रहे हैं।