Anupamaa BTS Photos: प्रेरणा-अंश की सगाई में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, बा के खिलाफ जाकर शादी करवाएगी अनुपमा

​Anupamaa BTS Photos: टीवी सीरियल अनुपमा में अब अंश और प्रेरणा की शादी होगी, जिसमें ड्रामा होना तय है। प्रेरणा और अंश की शादी से जुड़ी कुछ फोटोज सामने आई है।

Authored by: कविताUpdated Jun 13 2026, 16:06 IST
अनुपमा करवाएगी अंश और प्रेरणा की सगाईImage Credit : Instagram01 / 07

अनुपमा करवाएगी अंश और प्रेरणा की सगाई

Anupamaa BTS Photos: टीवी सीरियल अनुपमा में अंश और प्रेरणा की लव स्टोरी शुरू हो गई है और परिवार के सभी लोगों को भी पता चल गया है कि अंश और प्रेरणा एक दूसरे से प्यार करते हैं। इतना ही नहीं, बा इस रिश्ते के भी खिलाफ है। इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि बा इस रिश्ते को जरा भी कबूल नहीं करती और इस वजह से अनुपमा को आगे आना होता है। अनुपमा पूरे दिल से अंश और प्रेरणा के रिश्ते को आशीर्वाद देती है और अब अनुपमा दोनों की शादी करवाएगी। सेट पर अंश और प्रेरणा की सगाई की शूटिंग हुई है, जिसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

अंश को अंगूठी पहनाएगी प्रेरणाImage Credit : Instagram02 / 07

अंश को अंगूठी पहनाएगी प्रेरणा

अंश और प्रेरणा की सगाई अनुपमा काफी धूमधाम से करवाएगी। सगाई में सिर्फ घर के लोग होंगे, लेकिन किसी चीज की कोई कमी नहीं होगी। प्रेरणा पहले अंश को अंगूठी पहनाएगी। इस मौके पर दोनों काफी ज्यादा खुश होंगे।

प्रेरणा को प्यार से रिंग पहनाएगा अंशImage Credit : Instagram03 / 07

प्रेरणा को प्यार से रिंग पहनाएगा अंश

अंश भी प्रेरणा को बहुत ही प्यार से रिंग पहनाएगा। इस मौके पर अंश के चेहरे पर लंबी स्माइल होगी और प्रेरणा भी प्यार से रिंग को निहारते हुए नजर आएगी। ये सब कुछ मोटी बा और वसुंधरा कोठारी के सामने होगा। दोनों कुछ नहीं कर पाएगी।

फैमिली की तरह साथ दिखाई देगा कोठारी और शाह परिवारImage Credit : Instagram04 / 07

फैमिली की तरह साथ दिखाई देगा कोठारी और शाह परिवार

अंश और प्रेरणा की सगाई में कोठारी और शाह परिवार एक बार फिर साथ नजर आएगा। इस मौके पर पूरी कोशिश की जाएगी कि दोनों लोगों के बीच शांति बनी रहे और कोई भी अनुपमा को ताने न दे। इस तस्वीर में सभी लोग एक फैमिली की तरह नजर आ रहे हैं।

अंश और प्रेरणा ने फ्लॉन्ट की अंगूठीImage Credit : Instagram05 / 07

अंश और प्रेरणा ने फ्लॉन्ट की अंगूठी

इस तस्वीर में अंश और प्रेरणा अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अंश और प्रेरणा की सगाई येलो थीम पर होगी। सब कुछ पीला होगा और दोनों पीले रंग के ही आउटफिट में नजर आएंगे।

प्रांशी के साथ खेलेगी प्रेरणाImage Credit : Instagram06 / 07

प्रांशी के साथ खेलेगी प्रेरणा

अंश प्रांशी का पापा है, लेकिन प्रार्थना की मौत के बाद प्रांशी कोठारी परिवार में रहती है, लेकिन अब प्रेरणा प्रांशी को मां का प्यार देने की कोशिश करेगी। वह कोशिश करेगी कि प्रांशी अंश के पास वापिस आ जाए। इस वजह से राही को दिक्कत हो सकती है।

अनुपमा और श्रुति में होगी टशनबाजीImage Credit : Instagram07 / 07

अनुपमा और श्रुति में होगी टशनबाजी

इस मौके पर अनुपमा और श्रुति के बीच टशनबाजी देखने के लिए मिलेगी। श्रुति अनुपमा से राही को छिनने आई है और वह अपने इस प्लान में कामयाब हो चुकी है। ऐसे में अंश और प्रेरणा की सगाई में दोनों के बीच बहसबाजी हो सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!