Anupamaa 7 Maha Twist 25 April, 20206: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन "अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुपमा, बंकू, जया और दिग्विजय के साथ वापस अहमदाबाद लौट आती है। दूसरी ओर किंजल शाह हाउस में वापसी करती है, जिससे वहां का माहौल खिल उठता है।
रुपाली गांगुली स्टारर "अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि पराग अपनी बिजनेस की मालकीन ख्याति को बना देगा। यहां तक कि साइनिंग अथॉरिटी भी मोटी बा नहीं बल्कि ख्याति के पास होगी। पराग मैसेज भिजवाएगा कि उसे ख्याति पर पूरा भरोसा है और उसका कोई भी फैसला बिजनेस के खिलाफ नहीं होगा।
पराग के इस फैसले से मोटीबा को 440 वॉल्ट का झटका लगेगा। मोटी बा खड़े-खड़े सबका मुंह देखती रह जाएंगी। वहीं प्रेम और बाकी परिवार वाले ख्याति को बधाई देंगे। गौतम भी मन ही मन कहेगा कि मिस्टर कोठारी ने बहुत जबरदस्त गेम खेला है।
राही का बीता हुआ कल एक बार फिर से सामने आने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि श्रुति भारत लौटते ही सबसे पहले राही को फोन करेगी और उसे मिलने के लिए बुलाएगी। हालांकि राही इस बात से अंजान होगी कि वो जिससे फोन पर बात कर रही है, वो श्रुति है।
श्रुति मंदिर में भगवान राम के आगे प्रार्थना करेगी और कहेगी कि सालों लग गए मुझे मेरी बेटी को ढूंढने में। अब मुझसे मेरी बेटी को कोई नहीं छीन सकता है, न किस्मत और न ही अनुपमा।
अनुपमा राही के लिए प्रार्थना करेगी, लेकिन तभी मंदिर की घंटी नीचे गिर जाएगी। अनुपमा को अनहोनी का एहसास होगा। वो सोचेगी कि पक्का उसके और राही के बीच में फिर से दरार पड़ने वाली है।
मोटीबा का पराग के फैसले पर रो-रोकर बुरा हाल होगा। वो कहेंगी कि पराग के बापूजी के जाने के बाद हमने बिजनेस और बच्चे संभाले। दूसरी ओर गौतम उनके कान भरेगा कि ये पराग ने खुद से हीं किया है, बल्कि उससे कराया गया है। पक्का इसमें अनुपमा का हाथ होगा।
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि श्रुति राही से मिलने उसके ससुराल कोठारी निवास पहुंच जाएगी। वहां दोनों एक-दूसरे को देखकर इमोशनल हो जाएंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों का रीयूनियन अनुपमा पर क्या असर डालेगा।