Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा के आगे माफी की भीख मांगेगी रोजी, दिग्विजय के सिर से छिनेगी छत

Anupamaa 7 Maha Twist 20 April, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि रोजी अनुपमा की दरियादिली के लिए शुक्रिया कहेगी। वहीं दूसरी ओर दिग्विजय के घर पर काल मंडराएगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 20 2026, 13:10 IST
'अनुपमा' में 20 अप्रैल को आएंगे ये सात महाट्विस्टImage Credit : JioHotstar01 / 08

'अनुपमा' में 20 अप्रैल को आएंगे ये सात महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 20 April, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने टीआरपी में भी अच्छी-खासी जगह बनाई हुई है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया था शेफ कुणाल अनुपमा की तारीफ करते हैं और रेस्त्रां के लिए अच्छा रिव्यू लिखते हैं। दूसरी ओर बा और बापूजी की तोषू बेज्जती करता है, जिसपर बा उसे जोरदार थप्पड़ मारती हैं। लेकिन सीरियल में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।

अपनी मजबूरी पर रोएगा अंश Image Credit : JioHotstar02 / 08

अपनी मजबूरी पर रोएगा अंश

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अंश और माही बा-बापूजी से माफी मांगेंगे। वो कहेंगे कि अनु मां आपको हमारे भरोसे छोड़कर गई थीं, लेकिन हम आपका अच्छे से ख्याल नहीं रख पाए। हमने आजतक कुछ भी आपके लिए नहीं किया है।​

अनुपमा की बिगड़ेगी तबीयतImage Credit : JioHotstar03 / 08

अनुपमा की बिगड़ेगी तबीयत

​दूसरी ओर अनुपमा लगातार कैफे में काम करती रहेगी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ जाएगी। अनुपमा चक्कर आने के कारण कोने में बैठ जाएगी। बंकू उसे आराम करने के लिए कहेगा, लेकिन अनुपमा उसकी एक भी नहीं सुनेगी।​

बा-बापूजी को अपनी जमा पूंजी देंगे परी, ईशानीImage Credit : JioHotstar04 / 08

बा-बापूजी को अपनी जमा पूंजी देंगे परी, ईशानी

​परी और ईशानी अपनी जमा-पूंजी बा और बापूजी को देने का फैसला करते हैं। पाखी और तोषू अपनी बेटियों को ऐसा करने से मना करते हैं, लेकिन दोनों ही उनकी बात नहीं सुनते। बा-बापूजी उनकी दरियादिली देख कहते हैं कि हमारे यहां संस्कारों ने एक पीढ़ी स्किप कर दी है। अनुपमा के संस्कार उसके नाती-पोतों में आ गए हैं।​

राही से दूर-दूर भागेगा प्रेमImage Credit : JioHotstar05 / 08

राही से दूर-दूर भागेगा प्रेम

​राही, प्रेम को मनाने की लाख कोशिश करेगी। वो कहेगी कि तुम मुझसे भी दूर हो रहे हो। लेकिन प्रेम उसकी बात नहीं सुनेगा और कहेगा कि मेरा दर्द खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में मैं किसी के पास कैसे हो सकता हूं।​

जान पर खेलकर रोजी की बेटी को बचाएगी अनुपमाImage Credit : JioHotstar06 / 08

जान पर खेलकर रोजी की बेटी को बचाएगी अनुपमा

​अनुपमा बाजार से लौटते हुए रोजी और उसकी बेटी को देखेगी। अनुपमा वहां से जा ही रही होगी कि रोजी की बेटी पर साइन बोर्ड गिरने वाला होगा। ऐसे में अनुपमा अपनी जान पर खेलकर उसे बचाएगी।​

अनुपमा से अपने किये के लिए माफी मांगेगी रोजीImage Credit : JioHotstar07 / 08

अनुपमा से अपने किये के लिए माफी मांगेगी रोजी

​रोजी अनुपमा को धन्यवाद तो कह देगी, लेकिन उसके पीछे-पीछे दिग्विजय के घर तक आएगी। रोजी को देख जया बुरी तरह से डर जाएगी। रोजी अनुपमा से कहेगी कि हमने तुम्हें यहां से निकालने की हर संभव कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी तुमने हमारी बेटी को बचाया।​

कैफे और घर पर लगेगा सरकारी तालाImage Credit : JioHotstar08 / 08

कैफे और घर पर लगेगा सरकारी ताला

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय का बेटा उसे घर खाली करने का नोटिस भेजेगा। इतना ही नहीं, जैसे ही अगले दिन अनुपमा और दिग्विजय बाजार से लौटेंगे, वो देखेंगे कि सरकारी अफसर द्वारा कैफे पर ताला लगा दिया गया है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!