TV Serial Showing Too Much Drama: टीवी के सीरियल हर किसी का मनोरजंन करने के लिए कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं सासु बहु का ड्रामा हर पीढ़ी के साथ बदलता रहा लेकिन आज के समय में इसका ट्रेंड खत्म होता दिखा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में उन सीरियल के बारे में बताएंगे जो ओवर ड्रामा दिखाकर दर्शकों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराजमान है। अनुपमा की रोने धोने वाली एक्टिंग और कहानी से लोगों का मन ऊब गया है। साथ ही इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है की अनुपमा का करियर खत्म हो गया है।
साल 2009 में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। शुरू में इस सीरियल से लोगों का ध्यान अपनी और खींचा। ऐसे में अब वही घिसी-पिटी कहानी देख लोगों का मन भर गया है और मेकर्स से कुछ नया दिखाने की गुहार कर रहे हैं।
भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में का ड्रामा देख दर्शक इस कदर ऊब गए थे की मेकर्स ने लीप लाने का फैसला किया। कहानी में करणवीर बोहरा की एंट्री कराकर मेकर्स टीआरपी बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।
सीरियल झनक ने बेशक टीआरपी में अपनी जगह बना ली है और बाकी शोज को टक्कर डे रहा है। लेकिन कहानी में अनिरुद्ध और झनक की प्रेम कहानी को लोगों ने भाव नहीं दे रहे हैं। हर सीरियल की तरह लव ट्राइएंगल ही दिखाया जा रहा है।
सीरियल कैसे मुझे तुम मिल गए है हर बार की तरफ दो प्यार करने वाले शख्स एक दूजे पर भरोसा करने से बच रहे हैं। यही देख दर्शक मेकर्स से कुछ नया दिखाने की मांग कर रहे हैं, टीआरपी में भी शो कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है।
जी टीवी के शो कुंडली भाग्य में भी लीप आने के बाद वही घिसी पिटी कहानी फिर दिखाई जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं मेकर्स टीआरपी में बने रहने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं।