YRF Spy Universe Movies: आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की नई फिल्म 'ऐल्फा' 3 जुलाई को निर्माताओं ने रिलीज कर दी है। 'ऐल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड मूवी है, जिसे 125 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया गया है। इससे पहले वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में कई फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर मिला है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'ऐल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनती दिखाई दे रही है। आइए देखें बाकी फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन कितना रहा था।
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमाऊ फिल्म है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने ओपनिंग डे पर 51.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह मूवी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह मूवी ओपनिंग डे पर 43 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही थी।
'टाइगर जिंदा है' में भी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिली थी, जिसे आज भी फैन्स बड़े पर मिस करते हैं। इस मूवी ने पहले दिन 34 करोड़ रुपये कमाए थे।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 32.93 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने को मिली थी। यह फिल्म पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई थी।
आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की नई फिल्म 'ऐल्फा' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह पहले दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।