बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने अपनी कहानी से ज्यादा विलेन के दमदार किरदार के कारण बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। ‘धुरंधर’ में खौफनाक और चतुर विलेन ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा, वहीं ‘एनिमल’ से लेकर पद्मावत तक, इन फिल्मों ने साबित किया कि जब विलेन मजबूत हो, तो कहानी और कमाई दोनों ऊंचाई छू लेती हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है बॉलीवुड के पोपुलर विलेन ।
दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टार मूवी में रणवीर सिंह ने अपने किरदार से तूफान मचा दिया था। हीरो-हीरोइन से ज्यादा इस फिल्म के विलेन की चर्चा हुई थी। विलेन के दम पर फिल्म ने बम्पर कमाई भी की थी.
धुरंधर फिल्म से अक्षय खन्ना ऐसे छाए की इनका बुखार लोगों के सिर पर चढ़ गया है। अक्षय खन्ना के किरदार की हर जगह चर्चा हो रही है साथ ही तारीफ भी हो रही है।
जब फिल्म का नाम ही विलेन है तो मूवी का विलेन तो दमदार होना ही चाहिए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर स्टार मूवी में रितेश देशमुख ने अपने काम से कमाल कर दिया था। उनकी एक्टिंग उमदा थी।
रणबीर कपूर की एनिमल से तो बॉबी देओल ने बवाल काट दिया था। बॉबी देओल ने अबरार के किरदार से आग लगा दी थी। इस फिल्म के बाद बॉबी देओल सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। फिल्म ने बॉबी देओल की वजह से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
फिल्म किल से राघव जुयाल ने धमाल मचा दिया था। इस मूवी में वह विलेन बने थे। जिसने एक-एक हीरो के प्रखच्चे उड़ा दिए थे। राघव जुयाल का काम दर्शकों को खूब पसंद भी आया था।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में कमल हासन ने जो किरदार निभाया था, वह बहुत डरावना था। कमल हासन फिल्म में स्ट्रॉंग विलेन बनकर उभरे थे।