Akshay-Raveena's Love Story: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ लव-लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। 90 के दशक में अक्षय कुमार के साथ कई हसीनाओं का नाम जुड़ा था। इन हसीनाओं में एक नाम अपने जमाने की टॉप हीरोइन रवीना टंडन का भी था। कई मूवीज में एक-साथ काम करने के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। बताया जाता है कि अक्षय ने रवीना से सगाई तक कर ली थी लेकिन इनकी कभी शादी नहीं हो पाई। आइए जानते हैं रवीना-अक्षय के लिंकअप से लेकर ब्रेकअप तक की पूरी कहानी...
अक्षय कुमार और रवीना टंडन के प्यार की शुरुआत 1994 में फिल्म 'मोहरा' के रिलीज के दौरान हुई थी। अक्षय कुमार और रवीना टंडन दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। अक्षय की इच्छा थी कि रवीना एक गृहिणी बनें। यही वजह थी कि एक्ट्रेस ने कुछ समय एक फिल्मों से दूरी बना ली थी।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने एक-दूसरे को डेट करते हुए कई फिल्मों में साथ में काम किया था। दोनों के अफेयर की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में जोरों पर थीं। फैन्स भी इस जोड़ी को पसंद करने लगे थे।
कई मीडिया रिपोर्ट्स यह बताती हैं कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने शादी करने का मन बना लिया था और दोनों के गुपचुप सगाई भी कर ली थी। लेकिन एक दिन ऐसा आया जब रवीना का दिल टूट गया।
साल 1996 में आई फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय कुमार ने रवीना टंडन के साथ रेखा के साथ भी काम किया था। इस मूवी को करते हुए अक्षय की नजदीकियां रेखा के साथ बढ़ने लगी थीं, जिसे रवीना भी असहज महसूस करने लगी थी। रवीना और अक्षय के अलग होने का एक कारण रेखा को भी बताया जाता है।
अक्षय कुमार और रेखा की नजदीकियां बढ़ने की खबरें रवीना टंडन बर्दास्त नहीं कर पाई थीं। इसके बाद उन्होंने अक्षय संग सगाई तोड़कर अभनेता से शादी ना करने का फैसला कर लिया था।
कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन के 1998 में रास्ते अलग हो गए थे। रवीना टंडन और अक्षय कुमार के ब्रेकअप से फैन्स को भी तगड़ा झटका लगा था।