बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अजय देवगन को स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी विश करते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अजय देवगन के घर के बाहर से तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अजय देवगन के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इन तस्वीरों में फैंस हाथों में अजय देवगन के पोस्टर लिए नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं ये फोटोज।
इस वायरल हो रही तस्वीर में अजय देवगन के फैंस एक्टर के पोस्टर लिए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस ने अजय देवगन जैसा गेटअप भी कर रखा है। ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।
एक्टर अजय देवगन इस तस्वीर में बेहज हैंडसम लग रहे हैं। अजय देवगन इस तस्वीर में स्काई ब्लू कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने साथ में काला चश्मा भी लगा रखा है।
एक्टर अजय देवगन ने अपने घर के बाहर आए फैंस का स्वागत किया। अजय देवगन के इस अंदाज को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए।
इस वायरल हो रही तस्वीर में अजय देवगन के फेस पर एक प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है। अजय देवगन की स्माइल ने लोगों का दिल लूट लिया है।
अजय देवगन के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।