Bollywood Actresses with South Debut: इंडियन सिनेमा में हर साल कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं। कई बार ऐसा होता है जब एक्टर्स अपनी पहचान साउथ फिल्मों की बनाने आते हैं लेकिन किस्मत उनकी बॉलीवुड में चमक जाती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको इंडस्ट्री की उन टॉप हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साउथ में डेब्यू किया और बॉलीवुड में दर्शकों के दिलों पर राज करने लगीं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'इरुवर' से की थी, जो 1997 में रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। हालांकि इस मूवी के बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड की फिल्म 'और प्यार हो गया' से हिंदी डेब्यू किया।
दीपिका पादुकोण ने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह मूवी साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया था। दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं।
ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फीचर फिल्म 'Thamizhan' से की थी। मजीद द्वारा निर्देशित इस कोर्टरूम ड्रामा में उन्होंने थलापति विजय की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।
तापसी पन्नू ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में तेलुगु भाषा की फिल्म 'झुम्मंडी नादम' से की। के. राघवेंद्र राव के निर्देशन में बनी इस मूवी में तापसी पन्नू के साथ मनोज मांचू, मोहन बाबू और सुमन को अहम रोल में देखा गया था।
कृति सेनन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू सिनेमा में महेश बाबू के साथ फिल्म 'नेनोक्काडाइन' से की थी, जो 2014 में रिलीज हुई थी। कृति सेनॉन आज इंडस्ट्री की लीड एक्ट्रेस हैं।