Flop Movies 2026: हर साल की तरह 2026 में बॉलीवुड की कई फिल्म रिलीज हुईं। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा, तो कुछ पहले ही दिन फ्लॉप हो गईं। इस लिस्ट में जुनैद खान की फिल्म एक दिन से लेकर पति पत्नी और वो दो का नाम शामिल है। इन फिल्मों ने मेकर्स का पूरा पैसा बर्बाद कर दिया। तो चलिए देखतें हैं ये पूरी लिस्ट।
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawal) रिलीज होते ही फ्लॉप गो गई। फिल्म आखिरी सवाल पहले दिन 50 लाख रुपये ही कमा पाई।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन (Ek Din) रिलीज होते ही फ्लॉप साबित हो गई। फिल्म एक दिन ने पहले दिन महज 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म अपने बजट के हिसाब से पहले दिन कलेक्शन नहीं कर पाई।
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की लीड रोल वाली फिल्म दादी की शादी (Daadi Ki Shaadi) पहले दिन 50 लाख रुपये ही कमा पाई। फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई।
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूरी की फिल्म तू या मैं (Tu Yaa Main) का नाम भी लिस्ट में शामिल है। बज बनने के बाद भी ये फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी (Assi) काफी चर्चा में रही थी। फिल्म अस्सी की कहानी को काफी पसंद भी किया गया, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म फुस्स हो गई।