Trisha Krishnan's Rejected Movies: साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और लगन से साउथ सिनेमा में अलग पहचान बनाई है। तमिल और तेलुगु भाषा में कई फिल्में कर तृषा कृष्णन आज इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि तृषा कृष्णन ने अपने करियर में कई हिट मूवीज को ठोकर मार दी थी, जिनका पछतावा उन्हें आज भी है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
वेत्रिमारन के निर्देशन में बनी धनुष अभिनीत फिल्म 'आदुकलम' में तृषा कृष्णन को लीड रोल के लिए फाइनल किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दस दिनों तक फिल्म की शूटिंग भी की लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी। तृषा के बाहर होते ही यह भूमिका तापसी पन्नू ने निभाई।
विग्नेश शिवन की इस रोमांटिक कॉमेडी को भी तृषा कृष्णन ने ठुकरा दिया था। इस मूवी के लिए बाद में मेकर्स ने नयनतारा और सामंथा रुथ प्रभु को कास्ट किया था।
संजय दत्त की फिल्म 'पुलिसगिरी' तमिल की 'समय' का रीमेक थी। इस मूवी के लिए मेकर्स की पहली पसंद तृषा थी लेकिन हिंदी रीमेक को करने से एक्ट्रेस ने मना कर दिया था।
राम चरण और चिरंजीवी की फिल्म 'आर्चार्य' में भी मेकर्स तृषा कृष्ण को कास्ट करने वाले थे। इस मूवी के बदले तृषा ने पोंनियिन सेल्वन मूवी की थी।
'मर्यादा रामन्ना' के लिए भी मेकर्स ने तृषा कृष्णन को फाइनल किया था। यह मूवी एसएस राजामौली ने डायरेक्ट की थी। तृषा के ना कहने के बाद यह फिल्म सलोनी अस्वनी के पास चली गई।
तृषा कृष्णन को यह मूवी ऑफर हुई थी। इस फिल्म में विक्रम मुख्य भूमिका में थे। बाद में तृषा ने पुष्टि की कि उन्होंने रचनात्मक मतभेदों के कारण इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। बाद में यह भूमिका ऐश्वर्या राजेश ने निभाई।