अपनी उम्र से बड़े एक्टर की मां का किरदार निभा चुकी हैं ये हसीनाएं, जीत लिया था दर्शकों का दिल

शेफाली शाह से लेकर अनुष्का शेट्टी सहित इंडियन सिनेमा की कई अदाकाराओं ने अपनी उम्र से बड़े एक्टर की मां का किरदार निभाया और ये फेमस हो गईं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated May 25 2026, 11:57 IST
अपनी उम्र से बड़े एक्टर की मां का किरदार निभा चुकी हैं ये हसीनाएं...Image Credit : Instagram01 / 07

अपनी उम्र से बड़े एक्टर की मां का किरदार निभा चुकी हैं ये हसीनाएं...

किसी भी एक्टर के लिए उसका किरदार अहम होता है। यह मायने नहीं रखता है कि वो किरदार मां का हो या पिता का हो। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने जीवन में एक एक्टर या फिर एक्ट्रेस हर तरह का किरदार निभाने की दिलचस्पी रखती है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको बॉलीवुड की उन टॉप अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से बड़े एक्टर की मां का किरदार निभाने से कभी परहेज नहीं किया। इतना ही नहीं अपनी दमदार एक्टिंग के बाद ये हसीनाएं दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहीं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

शीबा चड्ढाImage Credit : Instagram02 / 07

शीबा चड्ढा

शीबा चड्ढा इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस हैं। शीबा चड्ढा ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में उनकी मां का किरदार निभाया था। शीबा चड्ढा भी उम्र में शाहरुख खान से छोटी हैं।

नरगिस दत्तImage Credit : Instagram03 / 07

नरगिस दत्त

साल 1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' में नरगिस ने सुनील दत्त की मां का रोल निभाया था। सुनील से नरगिस कुछ दिन ही छोटी थीं। हालांकि असल जिंदगी में सुनील दत्त ने नरगिस से शादी की थी।

शेफाली शाहImage Credit : Instagram04 / 07

शेफाली शाह

टीवी शोज लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में शेफाली शाह ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच पहचान बनाई है। शेफाली ने भी साल 2005 में आई फिल्म 'वक्त' में अक्षय कुमार की मां का रोल अदा किया था। उम्र की बात की जाए तो शेफाली, अक्षय से लगभग 5 साल छोटी हैं।

अनुष्का शेट्टीImage Credit : Instagram05 / 07

अनुष्का शेट्टी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप हसीनाओं में अनुष्का शेट्टी का नाम गिना जाता है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' में अनुष्का शेट्टी ने प्रभास की मां का रोल अदा किया था। उस समय प्रभास 38 और अनुष्का 36 साल की थीं।

सोनाली कुलकर्णीImage Credit : Instagram06 / 07

सोनाली कुलकर्णी

सोनाली कुलकर्णी ने मराठी और हिंदी फिल्मों में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'भारत' में जब सोनाली कुलकर्णी ने अभिनेता की मां का किरदार निभाया था तो सभी फैन्स हैरान रह गए थे। सोनाली उम्र में सलमान खान से काफी छोटी हैं।

रीमा लागूImage Credit : Instagram07 / 07

रीमा लागू

रीमा लागू को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा 'ऑनस्क्रीन मां' के रोल अदा किए हैं। रीमा लागू ने फिल्मों में शाहरुख खान और सलमान खान की मां का किरदार निभाया था। दोनों एक्टर्स से रीमा लागू कुछ महीने ही छोटी थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!