आपका भी करोड़ों की सैलरी या पैकेज वाली नौकरी का सपना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस नौकरी में 1 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
यहां आपको पैसा और रुतबा दोनों जबरदस्त मिलेगा। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि किस नौकरी में 1 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है।
बता दें किसी कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी सीएक्सओ पदों पर मिलती है। इसमें CEO या चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO), चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) शामिल होता है।
यहां टॉप कंपनियों जैसे एफएमसीजी, फाइनेंस और टेक में 1 करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक सालाना पैकेज होता है। हालांकि इसके लिए आपके पास योग्यता के साथ अनुभव में भी होना जरूरी है।
इसके लिए सबसे पहले किसी टॉप की यूनिवर्सिटी या संस्थान से एमबीए या अन्य बिजनेस वाले कोर्स किया होना चाहिए। साथ ही कम से कम 15 से 20 साल का अनुभव भी चाहिए होता है।
इसके अलावा कई आईआईटी संस्थान जैसे आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर टॉप के छात्रों को करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी का प्लेसमेंट भी दिलाती हैं।
वहीं किसी टॉप इंजीनियरिंग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और एनालिटिक्स, कंप्यूटर साइंस और सॉफ्टवेयर इंजनियरिंग करने वाले छात्रों को भी थोड़े एक्सपीरियंस के बाद किसी बड़ी कंपनी में करोडों का पैकेज मिल सकता है।