द्वारका एक्सप्रेसवे नहीं, 18 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे है देश का सबसे छोटा, इन तीन शहरों का सबसे महत्वपूर्ण

Shortest expressway in India: भारत के विभिन्न राज्यों में तेजी से एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। देश के रोड नेटवर्क को और बेहतर बनाने, यात्रा समय को कम करने के साथ राज्यों और शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इनका विकास किया जा रहा है। भारत का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है, लेकिन क्या आप भारत के सबसे छोटे एक्सप्रेसवे के बारे में जानते हैं। अगर आपका जवाब है द्वारका एक्सप्रेसवे तो यह गलत उत्तर है। आइए आपको सही उत्तर बताएं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Mar 10 2026, 18:01 IST
13Image Credit : Canva01 / 08

13

भारत का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे कितने किलोमीटर का है?Image Credit : Canva02 / 08

भारत का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे कितने किलोमीटर का है?

देश के सबसे छोटे एक्सप्रेसवे की लंबाई मात्र 18 किलोमीटर है। और इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ट्रैफिक के दबाव को कम करना है। जबकि द्वारका एक्सप्रेसवे की लंबाई 28 किलोमीटर है।​

भारत का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे कौन सा है?Image Credit : Canva03 / 08

भारत का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे कौन सा है?

​18 किलोमीटर वाला भारत का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे दुर्ग बाईपास एक्सप्रेसवे है। यह छत्तीसगढ़ में मौजूद है। यह एक्सप्रेसवे भिलाई और दुर्ग शहर के ट्रैफिक को कम करता है और महाराष्ट्र-ओडिशा आने-जाने वाले वाहनों को सीधा मार्ग प्रदान करता है।​

किन शहरों को जोड़ता है दुर्ग बाईपास एक्सप्रेसवे?Image Credit : Canva04 / 08

किन शहरों को जोड़ता है दुर्ग बाईपास एक्सप्रेसवे?

​दुर्ग एक्सप्रेसवे रायपुर, भिलाई, दुर्ग और राजनांदगांव के बीच एक निर्बाध कॉरिडोर का काम करता है। इस एक्सप्रेसवे के कारण राज्य के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों की दूरी कम हो जाती है।​

ट्रैफिक जाम के झाम से मिली राहतImage Credit : Canva05 / 08

ट्रैफिक जाम के झाम से मिली राहत

​इसके निर्माण से दुर्ग और भिलाई शहर के भीतर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम में भारी कमी आई है, खासकर भारी मालवाहक ट्रकों का प्रवेश शहर में कम हुआ है।​

रायपुर से राजनांदगांव सफल हुआ आसानImage Credit : Canva06 / 08

रायपुर से राजनांदगांव सफल हुआ आसान

​दुर्ग बाईपास एक्सप्रेसवे के उपयोग से रायपुर से राजनांदगांव के बीच के सफर में लगभग 30 से 45 मिनट की बचत होती है। लोग बिना रुके यात्रा कर पाते हैं।​

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा मानकों का खास ध्याImage Credit : Canva07 / 08

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा मानकों का खास ध्या

​इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आधुनिक साइनेज, लाइटिंग और सुरक्षा बैरियर लगाए गए हैं, जो इसे एक हाई-स्पीड सुरक्षित कॉरिडोर बनाते हैं।​

द्वारका एक्सप्रेसवे से भी छोटा है दुर्ग एक्सप्रेसवेImage Credit : Canva08 / 08

द्वारका एक्सप्रेसवे से भी छोटा है दुर्ग एक्सप्रेसवे

​कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 28 किलोमीटर का द्वारका एक्सप्रेसवे भारत का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे है, लेकिन यह गलत है। दुर्ग एक्सप्रेसवे द्वारका एक्सप्रेसवे से भी छोटा है और इसकी लंबाई मात्र 18 किलोमीटर है, जिससे यह देश का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे बन जाता है ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!