रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित ग्रुप डी की परीक्षा देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में से एक है। यहां उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाता है। यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास व आईटीआई किया होना चाहिए। यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए।
हर साल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन एमटीएस के सैकड़ो पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन पेपर 1, पेपर 2 व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाता है।
बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए IBPS आरआरबी क्लर्क परीक्षा सुनहरा अवसर होता है। आईबीपीएस हर साल हजारों क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स परीक्षा के जरिए किया जाता है। यहां किसी प्रकार का कोई इंटरव्यू नहीं होता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए भी भर्ती परीक्षा आसान होती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड हर साल कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट व इंटरव्यू के जरिए होता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
कर्मचारी चयन आयोग हर साल स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व ग्रेड डी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है। यहां जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज से सवाल पूछे जाते हैं। भर्ती परीक्षा