भारतीय सशस्त्र बल तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए हर साल नोटिफिकेशन जारी करता है। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस जिले से सबसे ज्यादा फौजी निकलते हैं।
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत के किस जिले से सबसे ज्यादा फौजी निकलते हैं तो यहां जान लीजिए। इस जिले को आर्मी का गढ़ कहा जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में सबसे ज्यादा फौजी देने वाला जिला राजस्थान का झुंझुनु है। यह जिला शूरवीरों और बहादुरों में अपनी पहचान रखता है। कहा जाता है कि यहां आपको लगभग हर घर से एक फौजी मिल जाएगा।
साल 2022 में रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन आर्मी में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा जवान हैं। वहीं यूपी के गाजीपुर जिले में गहमर गांव को फौजियों का गांव कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां औसतन हर घर में एक फौजी हैं।
इसके अलावा बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड में स्थित धर्मपुरा गांव के युवओं में भी सेना में जाने का अलग जुनून देखने को मिलता है। कहा जाता है कि यहां आपको दर्जनों लाल सेना में जवान और अधिकारी मिल जाएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश में भी कई जिले हैं जहां युवाओं में सेना में जाने का अलग जुनून है।