चीता दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जानवर है। चीता आमतौर पर 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ता, हालांकि इसकी दौड़ने की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटे हो सकती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका सामना सामान्य ज्ञान के सवालों के होता ही है। कई बार सवाल आसान होते हैं और कई बार दिमाग हिला देने वाले। आज आपको हम एक ऐसा ही सवाल बताने जा रहे हैं जो आपके दिमाग के धागे ढीले कर देगा।
क्या आपको मालूम है कि चीता कितनी स्पीड से दौड़ता है। आज जानेंगे कि चीता कितनी देर में पहुंच सकता है नोएडा से लखनऊ।
चीता ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ सकता है। यह अपने अधिकतम गति में सिर्फ एक मिनट दौड़ सकता है। तीन सेकेंड में चीता 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है।
आज जानेंगे कि चीता कितनी देर में पहुंच सकता है नोएडा से लखनऊ। चीता हर सेकेंड में चार छलांग लगाता है। सबसे तेज रफ्तार के दौरान चीता 25 फीट की छलांग लगा सकता है।
नोएडा से लखनऊ की दूरी तकरीबन 500 किलोमीटर है और चीता इस दूरी को 4 से 4.5 घंटे में पूरी कर सकता है।