एलएलबी एक बैचलर डिग्री कोर्स है, जिसे आमतौर पर तीन साल में पूरा किया जा सकता है। इस कोर्स में कानून (Law) से जुड़े अलग-अलग विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि LLB में डबल “L” क्यों लिखा जाता है? आइये जानते हैं What is the Full Form of LLB
LLB ka Full Form Kya hai? बता दें, LLB का फुल फॉर्म “Bachelor of Laws या Bachelor of Legislative Law” लिखा जाता है।
LLB एक लैटिन भाषा का शब्द है। इसे हिंदी में 'बैचलर ऑफ लॉज' लिखा जाता है, जिसका मतलब है “लॉ में अंडरग्रेजुएट कोर्स” करना।
ये टर्म लैटिन शब्द Legum Baccalaureus से लिया गया है। बता दें, लैटिन भाषा में एक खास नियम होता है— जब किसी शब्द को बहुवचन (Plural) में दिखाया जाता है, तो कई बार उसके पहले अक्षर को दो बार लिखा जाता है। इसी नियम के अनुसार “Legum” शब्द में “L” को दो बार लिखा गया और वहीं से LLB बना।
इसलिए LLB में डबल “L” कोई टाइपिंग मिस्टेक नहीं, बल्कि लैटिन भाषा की परंपरा का हिस्सा है।
वकील (कानूनी क्षेत्र) की सबसे ऊंची शैक्षणिक डिग्री विधि में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (Ph.D. in Law) या LL.D. (Doctor of Laws) मानी जाती है।
यह शोध-आधारित सर्वोच्च उपाधि है, जो विशेषज्ञता और अकादमिक योगदान को दिखाती है। इसके बाद LL.M. (मास्टर ऑफ लॉ) और शुरुआती डिग्री LLB (बैचलर ऑफ लॉ) होती है।