ग्रे कॉलर जॉब मुख्य तौर पर व्हाइट कॉलर और ब्लू कॉलर जॉब का एक मिश्रण है। यानी इस श्रेणी में काम करने वाला व्यक्ति शारीरिक और बौद्धिक दोनों तरह के काम होते हैं। इसलिए इसे ग्रे कॉलर जॉब की श्रेणी में रखा गया है। बता दें कि व्हाइट कॉलर वर्कर का कार्य मानसिक होता है और ब्लू कॉलर वर्कर का कार्य शारीरिक वहीं ग्रे कॉलर में मुख्य तौर पर वह लोग आते हैं, जिनका कार्य दोनों से जुड़ा हुआ है। आइए आपको इसके बारे में और बताएं।
इसमें नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, एक्स-रे तकनीशियन, लैब असिस्टेंट, कंप्यूटर रिपेयर टेक्नीशियन, नेटवर्क इंस्टालर, डेटा सेंटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, लिफ्ट मैकेनिक, वेल्डर, पुलिस अधिकारी, अग्निशमन कर्मी, सुरक्षा पर्यवेक्षक, एयरलाइन पायलट, शेफ, कृषि तकनीशियन और ई-कॉमर्स डिलीवरी पार्टनर शामिल है।
ग्रे कॉलर जॉब के लिए आईआईटी, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, पैरामेडिकल कोर्स, स्पेशलाइज्ड सर्टिफिकेशन और वोकेशनल ट्रेनिंग जैसे कोर्स करते हैं।
नहीं, ग्रे कॉलर जॉब केवल एक स्पेसिफिकेश है, जिसमें विभिन्न जॉब्स को शामिल किया गया है। इसमें ग्रे रंग की यूनिफॉर्म नहीं होती है। लेकिन ग्रे कॉलर जॉब्स में शामिल कई नौकरियों में यूनिफॉर्म होती है, जैसे नर्स, नॉन इंजीनियर आदि।
बता दें कि ग्रे कॉलर जॉब्स के लिए न केवल टेक्निकल स्किल्स बल्कि अच्छी कम्युनिकेशन स्किल और फील्ड वर्क करने की एबिलिटी होनी चाहिए।
व्हाइट, ब्लू और ग्रे के अलावा पिंक, गोल्डन कॉलर जॉब भी होती है। लेकिन आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि आप जो नौकरी कर रहे हैं वह किस श्रेणी में आती है।