पिता चलाते हैं किराने की दुकान और बेटी बनी अफसर, बिना कोचिंग पहले ही अटेम्प्ट में UPSC क्रैक

UPSC Final Result Divyanshi Agrawal secured 249th rank: सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ग्वालियर के भितरवार की दिव्यांशी अग्रवाल को 249वीं रैंक हासिल हुई है। दिव्यांशी के पिता नरेंद्र अग्रवाल की किराने की दुकान है। मां रश्मि गृहिणी हैं। एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी ने मेहनत और लगन की मिसाल पेश करते हुए भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित होकर पूरे अंचल का नाम रोशन कर दिया है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Apr 24 2025, 09:51 IST
मंगलवार को जारी हुआ रिजल्टImage Credit : Instagram01 / 05

मंगलवार को जारी हुआ रिजल्ट

सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ग्वालियर के भितरवार की दिव्यांशी अग्रवाल को 249वीं रैंक हासिल हुई है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी किया था।

पिता हैं व्यवसायीImage Credit : Instagram02 / 05

पिता हैं व्यवसायी

भितरवार के किराना व्यवसायी नरेंद्र अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल की सुपुत्री दिव्यांशी अग्रवाल ने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर 249वीं रैंक हासिल की है।

खुशी से झूमे रिश्तेदार Image Credit : Instagram03 / 05

खुशी से झूमे रिश्तेदार

दिव्यांशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बचपन से होनहार Image Credit : Instagram04 / 05

बचपन से होनहार

दिव्यांशी ने स्काई हाई पब्लिक स्कूल ग्वालियर से स्कूली शिक्षा हासिल की है। वह बचपन से ही काफी होनहार छात्रा रही हैं।

पिता के सपने को किया पूराImage Credit : Instagram05 / 05

पिता के सपने को किया पूरा

दिव्यांशी ने मीडिया को बताया कि उसके माता-पिता हमेशा कहते थे कि काश मेरा कोई बच्चा आइएएस या आइपीएस होता। बस पिता के इसी सपने को पूरा करने के लिए उसने जी जान लगा दी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!