साल 2021 में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में वंदना को ऑल ओवर इंडिया में AIR 331 प्राप्त हुआ। उनका यूपीएससी सफर बड़ा ही रोचक रहा है। वो सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों को एग्जाम टिप्स भी देती हैं।
IAS वंदना मीना मूलरूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म एक संयुक्त बड़े परिवार में हुआ था। वंदना शुरू से पढ़ाई में काफी तेज रही हैं।
शुरुआती कुछ साल गांव में बिताने के बाद वंदना के माता-पिता दिल्ली शिफ्ट हो गए। उनके पिता पृथ्वीराज मीणा दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां संपति देवी एक गृहिणी हैं।
वंदना ने दिल्ली में सेंट कोलंबस स्कूल से शिक्षा पूरी की है। स्कूली शिक्षा के बाद वंदना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। उन्होंने मैथ्स में ऑनर्स की डिग्री ली है।
ग्रेजुएशन के साथ ही वंदना का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ। हालांकि उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई घर पर रहकर की है। वो बताती हैं कि किताबों को ऑनलाइन ऑर्डर किया करती थीं।
वंदना एक इंटरव्यू में बताती हैं कि वो रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ती थीं।साल 2021 वंदना को रैंक 330 मिला और वो IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गईं। वंदना कहती हैं कि यूपीएससी के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है।
आईएएस वंदना मीणा कहती हैं कि उन्होंने YouTube के माध्यम से पढ़ाई की। इसके अलावा वो एम लक्ष्मीकांत की भारतीय राजव्यवस्था को कई बार पढ़ा है। वो NCERT के सेट से पढ़ाई करती थीं। वो ऑनलाइन बुक्स मंगाया करती थीं।