क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर शुरू से पढ़ाई में काफी अव्वल रही हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
सारा तेंदुलकर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। देश के लगभग सभी स्टारकिड इसी स्कूल से पढ़ाई करते हैं।
स्कूलिंग के बाद ही सारा लंदन चली गईं। लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मेडिसिन की पढ़ाई की। उनके ग्रेजुएशन के बाद कॉलेज कॉन्वोकेशन में पिता सचिन भी पहुंचे थें।
लंदन यूनिवर्सिटी से ही सारा तेंदुलकर ने मास्टर्स की डिग्री पूरी की है। उन्होंने क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ में एमएससी की डिग्री हासिल की है। हाल ही में MSc Degree Convocation में सारा अपनी मां अंजलि के साथ नजर आईं।
सारा तेंदुलकर ने लंदन यूनिवर्सिटी से एमएससी की परीक्षा डिस्टिंक्शन से पास की है। सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि उनकी बेटी को 75% से ज्यादा मार्क्स प्राप्त हुए हैं।
सारा तेंदुलकर को एमएससी पूरा करने पर दीक्षांत समारोह में डिग्री दिया गया। इस दौरान सचिन उनके साथ नजर नहीं आए। दरअसल लोकसभा चुनाव के चलते सचिन बेटी के दीक्षांत समारोह में नहीं पहुंच पाए।
पढ़ाई के साथ-साथ सारा तेंदुलकर मॉडलिंग भी करती हैं। वो कई ब्यूटी ब्रांड की वो ब्रांड अंबेसडर हैं। सारा सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं।