330 एकड़ में फैला हुआ राष्ट्रपति भवन अपनी भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आइये जानते हैं कि राष्ट्रपति भवन में कितने कमरे हैं और ये अंदर से कैसा दिखता है।
दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) उनका ऑफिशियल रेजीडेंस है जोकि भारत की शक्ति, लोकतांत्रिक परंपराओं और पंथनिरपेक्ष स्वरूप का प्रतीक है।
राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में रायसीना हिल पर राजपथ के पश्चिमी किनारे पर है। राष्ट्रपति भवन की गैलरी की कुल लंबाई 2.5 किलोमीटर है। यहां 9 टेनिस कोर्ट, एक पोलो ग्राउंड, गोल्फ ग्राउंड्स और एक खूबसूरत मुगल गार्डन भी है।
2.5 किलोमीटर के कॉरिडोर वाले राष्ट्रपति भवन में 15 एकड़ का गार्डन है जिसे अब अमृत उद्यान कहा जाता है। राष्ट्रपति भवन के गुबंद पर तिरंगा लहराता रहता है, इसे सेंट्रल डोम कहा जाता है। यह पूरी बिल्डिंग की ऊंचाई से दोगुनी हाइट का है।
राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन में कुल 350 कमरे हैं। यहां 18 सीढ़ियां और 74 बरामदे बने हैं। इस बिल्डिंग में 227 पिलर्स, 14 लिफ्ट और 37 फाउंटेन हैं।
राष्ट्रपति भवन में दो हॉल हैं जिन्हें अशोक हॉल (Ashok Hall) और दरबार हॉल (Darwar Hall) के नाम से जाना जाता था। सरकार ने दरबार हॉल को 'गणतंत्र मंडप' और अशोक हॉल को 'अशोक मंडप' कर दिया है।
दरबार हॉल (गणतंत्र मंडप) में 2 टन के वजन वाला बेल्जियम ग्लास का झूमर लगा है, इससे पत्थर चमकते हैं। हॉल की 42 फुट ऊंची दीवारें सफेद संगमरमर से सजी हुई है। वहीं राष्ट्रपति भवन में एक डाइनिंग हॉल भी है। यहां एक साथ 104 लोगों के बैठने का इंतजाम है।