जयपुर की राजकुमारी कौन हैं? लंदन से पढ़कर आईं और बनीं उपमुख्यमंत्री

Princess Jaipur Diya Kumari Motivational Inspirational Story: जयपुर घूमने जाने वाले लोग यहां के आलीशान महलों और राजपरिवार की 'शान-ओ-शौकत देख दंग रह जाते हैं। लोग जयपुर आते हैं यहां के राजपरिवार की संपत्तियों का भ्रमण करते हैं और उनके बारे में जानते हैं। इस यात्रा के दौरान मन में ख्याल आता है कि जयपुर की राजकुमारी कौन हैं, क्योंकि उनकी बात हर कदम पर होती है। क्या आप जानते हैं कि जयपुर की राजकुमारी कौन हैं?

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Jan 3 2026, 12:23 IST
जयपुर की बात Image Credit : Instagram01 / 07

जयपुर की बात

जयपुर घूमने जाने वाले लोग यहां के आलीशान महलों और राजपरिवार की 'शान-ओ-शौकत देख दंग रह जाते हैं। लोग जयपुर आते हैं यहां के राजपरिवार की संपत्तियों का भ्रमण करते हैं और उनके बारे में जानते हैं।

जयपुर की राजकुमारी Image Credit : Instagram02 / 07

जयपुर की राजकुमारी

इस यात्रा के दौरान मन में ख्याल आता है कि जयपुर की राजकुमारी कौन हैं, क्योंकि उनकी बात हर कदम पर होती है।

दीया कुमारी Image Credit : Instagram03 / 07

दीया कुमारी

30 जनवरी 1971 को जन्मीं दीया कुमारी जयपुर की राजकुमारी हैं। वह भारतीय सेना अधिकारी और होटल व्यवसायी, जयपुर के महाराजा रहे भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं।

2023 में राजनीति में प्रवेशImage Credit : Instagram04 / 07

2023 में राजनीति में प्रवेश

उन्होंने 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में सवाई माधोपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। 2019 में वह राजसमंद से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं।

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री Image Credit : Instagram05 / 07

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री

2023 के विधानसभा चुनाव में वह विद्याधर नगर से मैदान में उतरीं और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हें राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया।

दीया कुमारी स्कूलिंग Image Credit : Instagram06 / 07

दीया कुमारी स्कूलिंग

दीया कुमारी ने मॉडर्न स्कूल (नई दिल्ली) , जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल , जयपुर से शिक्षा प्राप्त की है।

दीया कुमारी उच्च शिक्षा Image Credit : Instagram07 / 07

दीया कुमारी उच्च शिक्षा

उन्होंने 1989 में लंदन के चेल्सी स्कूल ऑफ आर्ट्स से ललित कला (सजावटी पेंटिंग) में स्नातक डिप्लोमा और जयपुर के एमिटी विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है । उनके बेटे पद्मनाभ सिंह जयपुर के वर्तमान महाराजा हैं। जयपुर का सिटी पैलेस दीया कुमारी का निवास है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!