Pariksha pe charcha 2026 registration: अकसर आपने प्रधानमंत्री मोदी को परीक्षा पर चर्चा करते देखा होगा या फिर इसके बारे में सुना होगा। आखिर ये परीक्षा पे चर्चा क्या है और कैसे आप इसमें शामिल हो सकते हैं। इस लेख में जानते हैं परीक्षा पर चर्चा से जुड़ी जानकारियां।
हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसका नाम है परीक्षा पर चर्चा। इस प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे बातचीत करते हैं। मगर अब सवाल उठता है कि कैसे आप भी पीएम मोदी से इस संवाद में जुड़ सकते हैं और परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं ? चलिये जानते हैं।
परीक्षा पे चर्चा साल 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना है तो ध्यान रहे कि इसकी आखिरी तारीख 11 जनवरी तय की गई है। इसमें जो भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं, उन्हें MyGov पोर्टल के जरिये अप्लाई करना होगा। इस कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा स्कूलों के शिक्षक और बच्चों के पेरेंट्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
इस कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी के साथ सीधे जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाना होगा। फिर Participate Now टैब पर क्लिक करके अपनी कैटेगरी (छात्र/शिक्षक/पेरेंट्स) को चुनना होगा।
फिर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। आप इसे भरकर सबमिट कर लें। अब फॉर्म जमा करने के बाद पुष्टि करें और फिर इसे डाउनलोड कर लें। अब आप पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिये संवाद कर सकते हैं।
बीते कई सालों से पीएम मोदी इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। ये प्रोग्राम ऐसे छात्रों के लिए रखा जाता है, जो तनाव से परेशान हैं और परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान खोजना चाहते हैं।
इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 9वां संस्करण है, जो जनवरी में आयोजित किया जाएगा। ये पीएम मोदी का एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म है, जिसमें देश-विदेश से कई छात्र, स्टूडेंट्स और अभिभावक जुड़ते हैं।